सामाजिक नीति की विशेषताएं - Characteristics of Social Policy
सामाजिक नीति की विशेषताएं - Characteristics of Social Policy
फ्रीमैन और शेरवुड (1970:2) ने सामाजिक नीति के चार पहलू / विशेषताओं का उल्लेख किया है -
1. सामाजिक नीति उत्पाद के रूप में समाज की बेहतरी के लिए समाज के लोगों के बीच हुए विमर्श से उत्पन्न निष्कर्ष के रूप में।
2. सामाजिक नीति प्रक्रिया के रूप में यह एक विकसनशील प्रक्रिया है। एक उद्देश्य तय होने पर दूसरे उद्देश्य निर्धारित किए जाते हैं।
3. सामाजिक नीति कार्य नीति ढ़ांचे के रूप में यह कार्यनीति का ढ़ांचा है जिसमें कल्याण हेतु सुनिश्चित न और तयशुदा कार्यक्रम है जिसके जरिए उद्देश्यकी प्राप्ति हो सके।
ए.के. भारतीय और डी.के. सिंह (2009:11-16) के अनुसार सामाजिक नीति की विशेषताएं निम्नमुसार बतायी जा सकती हैं -
1. विषय के साथ अभ्यास क्षेत्र
सामाजिक नीति अनुशासन (Discipline) ही नहीं बल्कि विषय क्षेत्र (Subject area) भी है। यह अन्य सामाजिक विज्ञान अनुशासनों की सहायता से अपने अध्ययन क्षेत्र को विकसित करता है।
राल्स, स्टीफन और मूर (2000: 23) ने सामाजिक नीति विषय का मूल सामाजिक विज्ञानों में माना है। इनमें समाजशास्त्र, समाज कार्य, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, प्रबंधन, दर्शन, इतिहास एवं कानून आदि शामिल है। यह अंतरानुशासनिक विषय है जो अन्य सामाजिक विज्ञानों से विचार और सिद्धांत लेता है। सरकार लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए इसके जरिए विभिन्न बदलावों पर ध्यान केंद्रित करती है।
वार्तालाप में शामिल हों