समाज कल्याण प्रशासन की विशेषताएं - Characteristics of Social Welfare Administration

समाज कल्याण प्रशासन की विशेषताएं - Characteristics of Social Welfare Administration

 समाज कल्याण प्रशासन की विशेषताएं - Characteristics of Social Welfare Administration


उपरोक्त तथा अन्य परिभाषाओं के अध्ययन तथा विश्लेषण से समाज कल्याण प्रशासन के अर्थ से संबंधित निम्नलिखित सर्वमान्य तत्व स्पष्ट होते है -


• समाज कार्य के अन्तर्गत प्रत्यक्ष सेवा प्रदान करने के सन्दर्भ में जो क्रिया-कलाप सम्पन्न होते है अथवा ऐसे क्रिया कलाप जो संबंध करते है उन्हेंसमाज कल्याण प्रशासन की संज्ञा दी जाती है। 


• समाज कल्याण प्रशासन वह प्रक्रिया है जो सामाजिक विधानों पर आधारित सामाजिक नीतियों को सामाजिक सेवाओं में परिवर्तित कर देती है।


• समाज कल्याण प्रशासन निजी परोपकार एवं धार्मिक दान की भावनाओं को सामाजिक सेवाओं में परिवर्तित करने की प्रक्रिया है।


• संस्था को सेवा सम्बन्धी लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में मानवीय संबंधों को निर्देशित करने की कला को प्रशासन कहा जाता है।






• यह सामाजिक अधिदेश को क्रियाशील लक्ष्यों तथा नीतियों को अनुवाछित करने के लिए संगठनात्मक व्यवहार को निर्देशित करता है।


• यह उन संगठनात्मक संरचनाओं तथा प्रक्रियाओं की रूप रेखा बनाता है जिनसे लक्ष्यकी प्राप्ति की जा सकती है।


• प्रभावकारिता तथा दक्षता के उन्नपन के लिए संगठनात्मक व्यवहार को अनुकूलित करता है।


• यह समस्या निराकरण को व्यवस्थित तथा अनवरण रूप से प्रोत्साहित करने के लिए संगठनात्मक निष्पादन का मूल्यांकन करता है।