पाठ्यचर्या की परिभाषा - Curriculum definition

पाठ्यचर्या की परिभाषा - Curriculum definition

पाठ्यचर्या की परिभाषा - Curriculum definition


परिभाषाएँ


मुनरो के अनुसार पाठ्यचर्या में वे समस्त अनुभव निहित है जिनको विद्यालय द्वारा शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उपयोग में लिया जाता है"


"Curriculum embodies all the experiences which are utilized by the school to attain the aim of education." Munroe



माध्यमिक शिक्षा आयोग- पाठयचर्या का अर्थ केवल उन सैद्धान्तिक विषयों से नहीं है जो विद्यालय में परम्परागत ढंग से पढ़ाए जाते हैं, वरन् इसमें अनुभवों की वह सम्पूर्णता निहित है। जिसको छात्र विद्यालय, कक्षा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और खेल के मैदान तथा शिक्षकों एवं शिष्यों के अगणित अनौपचारिक संपर्क से प्राप्त करता है। इस प्रकार विद्यालय का सम्पूर्ण जीवन पाठ्यचर्या हो जाता है। जो छात्रों के जीवन के सभी पक्षों को प्रभावित कर सकता है। और उनके सन्तुलित व्यक्तित्व के विकास में सहायता देता है।