समाज कल्याण प्रशासन की परिभाषा - Definition of Social Welfare Administration
समाज कल्याण प्रशासन की परिभाषा - Definition of Social Welfare Administration
समाज कल्याण प्रशासन का तात्पर्य ऐसी प्रक्रिया से है जिसके द्वारा समाज कल्याण क्षेत्र की सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र की समाज कल्याण संस्थाओं का प्रशासन व संगठन किया जाता है। उसके अर्न्यात वे सभी क्रियाएँ आती है जो किसी संस्था के कार्यक्रम को व्यावहारिक रूप देने में सहायता करती है। समाज कल्याण प्रशासन का व्यावहारिक रूप सामान्य प्रशासन प्रथा सन के ही समान है परंतु इसमें बुनियादी भेद यह होता है कि उसमें सभी स्तरों पर मानवता और जनतांत्रिकता का अधिक से अधिक रूपात करके ऐसे शक्तियों या वर्ग से संबंधित प्रशासन किया जाता है जो बाधित होते है। अत प्रशासक के लिए विशेष ज्ञान की आवश्यकता होती है। उसके लिए समाज कार्य के तरीके सामाजिक निदान के दंगो समूह तथा शक्ति की आवश्यकताओं तथा उनके संस्था से संबंध आदि का ज्ञान आवश्यक होता है।
जॉन सी. किडने (1950) के अनुसार
“सामाजिक सेवाओं में रूपांतरित करने की प्रक्रिया समाज कल्याण प्रशासन है अर्थात दो तरफ प्रक्रिया है -
i) जो नीति को ठोस समाज सेवाओं में रूपांतरित करती है, और
ii)नीति संशोधन करने में अनुभव का प्रयोग करती हैं।'
वाल्टर ए. फ्राइडलैंडर (1958) के अनुसार
“सामाजिक संस्थाओं का प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के सामाजिक विधान के उपबंधों और निजी लोकोपकार और धार्मिक दान के उद्देश्यों को सेवाओं की सक्रियता प्रदान है। "
डनहम के अनुसार,
“समाज कल्याण प्रशासन को उन क्रियाओं कलापो में सहायता प्रदान करने तथा आगे बढ़ाने में योगदान देने के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो किसी सामाजिक संस्था द्वारा प्रत्यक्ष सेवा करने के लिए अनिवार्य है।"
फिडनई के शब्दों में,
"समाज कल्याण प्रशासन सामाजिक स्थितिनीति को समाज सेवाओं में बदलने की एक प्रक्रिया है। "
शांति हेरले ट्रैकर (1971) के शब्दों में
“लोगों के साथ ऐसे तरीकों से कार्य करने की प्रक्रिया है, जो उनकी ऊर्जाओं को मुक्तकरती और जोड़ती है ताकि वे समुदाय की आवश्यक सेवाओं और कर्यक्रमों को प्रदान करने का उद्देश्य पूरा करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर सकें।"
अमेरिकी समाज कार्य शिक्षण परिषद के अनुसार
प्रशासन उपक्रम में संलग्न व्यक्तियों द्वारा सहमत लक्ष्यों, नीतियों और मास्को के अनुसार सामुदायिक संसाधनों को सामुदायिक सेवा कार्यक्रम आधारित करने की प्रक्रिया है। यह क्रियात्मक है क्योंकि यह भूमिका ओं एवं संबंधों को सइ प्रकारित संचारित करती है कि सम्पूर्ण उत्पाद की वृद्धि हो। इसमें अध्यन निदान तथा उपचार की समस्या समाधान प्रक्रिया निहित है।
राजाराम शास्त्री (1970) के अनुसार
सामाजिक अभिकरण और सरकारी कल्याण कार्यक्रमों से संबन्धित प्रशासन ही सामाजिक कल्याण प्रशासन है। यद्यपि इसकी विधियाँ प्रविधियाँ, तौर-तरीके आदि भी लोक प्रशासन या व्यापार प्रशासन की तरह ही होते हैं। किन्तु इसमें मूल अंतर यह है कि सभी स्तरों पर मान्यताओं और जनतंत्र का अधिक से अधिक खयाल करते हुये ऐसे व्यक्तियों या वर्ग संबन्धित प्रशासन किया जाता है जो बाधित होते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों