नमूने के आकार का निर्धारण - Determination of sample size

नमूने के आकार का निर्धारण - Determination of sample size

 नमूने के आकार का निर्धारण - Determination of sample size


यद्यपि प्रतिचयन के आकार को किसी मानक में नियोजित नहीं किया जा सकता, परंतु फिर भी व्यावहारिक प्रयोग हेतु श्रीमती यंग ने एक छोटे प्रतिचयन के लिए 30-40 इकाईयों के अध्ययन को आवश्यक माना है तथा इकाईयों की संख्या इससे अधिक होने को उन्होंने दीर्घ प्रतिचयन की संज्ञा दी है। इसी प्रकार गुडे एवं हॉट ने भी व्यक्त किया है,


"एक प्रतिचयन का केवल प्रतिनिधि मात्र होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसमें पर्याप्तता का भी गुण होना चाहिए। एक प्रतिचयन उस समय पर्याप्त होता है जब उसका आकार उसके लक्षणों की स्थिरता में विश्वास को स्थापित करने के योग्य हो। "


प्रतिचयन में निम्नलिखित तत्वों का समावेश होना अत्यंत आवश्यक है -


• समय की प्रकृति


• शोध की गुणात्मक अथवा गणनात्मक प्रकृति


• वर्गों की संख्या


• प्रतिचयन इकाईयों की प्रकृति


• उपलब्ध साधनों (धन, समय, कार्यकर्ता, संपर्क के साधन) की मात्रा


• परिशुद्धता की मात्रा


• अध्ययन की विधि और उपकरण