प्रश्नावली की विशेषताएँ - Features of Questionnaire
प्रश्नावली की विशेषताएँ - Features of Questionnaire
प्रश्नावली की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं -
1) यह प्रश्नों की एक व्यवस्थित उद्देश्यपूर्ण सूची होती है।
2) यह निश्चित तौर पर उत्तरदाता द्वारा ही भरी जाती है।
3) प्रश्नावली उत्तरदाता से प्राथमिक सामग्री एकत्रित करने की अप्रत्यक्ष विधि है।
4) यह प्रश्नों की प्रायः छपी हुई अथवा कहीं-कहीं साइक्लोस्टाइल की गई सूची होती है।
5) केवल शिक्षित उत्तरदाता को ही इसे प्रेषित अथवा वितरित किया जाता है।
6) इसके अंतर्गत स्पष्ट व सरल भाषा में प्रश्नों को शामिल किया गया होता है।
7) उत्तरदाताओं को यह डाक द्वारा ही प्रेषित की जाती है परंतु स्थानीय स्तर पर यह व्यक्तिगत रूप से भी वितरित की जाती है।
8) सामान्य तौर पर, प्रश्नावली के साथ उत्तरदाता को सूचना भेजने की प्रार्थना के आशय से एक पत्र संलग्न किया रहता है।
9) इसे विस्तृत क्षेत्र में फैले हुए उत्तरदाताओं को एक साथ भेजा जाता है।
10) संरचित प्रश्नावली में निश्चित व पूर्व निर्धारित प्रश्नों के साथ कुछ ऐसे प्रश्न भी होते हैं जिनसे अपर्याप्त उत्तरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए विस्तृत जानकारी लेनी पड़ती है।
11) सामान्यतः प्रश्नावली का उपयोग शिक्षित उत्तरदाताओं के लिए ही किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों