पाँचवी पंचवर्षीय योजना - fifth five year plan

पाँचवी पंचवर्षीय योजना - fifth five year plan

पाँचवी पंचवर्षीय योजना - fifth five year plan

इस योजना में स्थायित्व के साथ विकास' का उद्देश्य रखा गया। इस योजना के दो मुख्य उद्देश्य थे - 


1. गरीबी दूर करना


2. विकास दर में वृद्धि आय का सही वितरण एवं घरेलू बचत में वृद्धि।


इसमें पिछड़े क्षेत्रों के विकास की कोशिश की गयी। पिछड़े क्षेत्रों को दो वर्गों में बांटा गया।


1. भौगोलिक परिस्थिति संबंधी क्षेत्र - विशिष्ट संस्कृति वाले क्षेत्र


2. आर्थिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्र


इस योजना में क्षेत्र विशेष की संकल्पना बनी तथा सूखा प्रभावित, अनुजाति एवं अनुसूचित जनजाति आदि क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम तैयार किए गए सिंचाई योजनाओं, वनीकरण, मृदा संरक्षण कृषि, पशुपालन, परिवहन ढांचे ऊर्जा एवं पेयजल पर ध्यान दिया गया।





इसी पंचवर्षीय योजना में बीस सूत्री कार्यक्रम प्रारंभ किया गया साथ ही एक न्यूतम आवश्यकता कार्यक्रम प्रारंभ किया गया -


1. 44 वर्ष तक की आयु के बालक-बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा की सुविधा प्रदान करना।


2. सभी क्षेत्रों में न्यूनतम सामुदायिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना। 


3. पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति करना।


4. परिवहन ढांचे को बेहतर बनाने हेतु सड़कों का निर्माण 


5. मजदूरों को आवास हेतु भूखंदेना। 


6. ग्रामीण विद्युतीकरण