साक्षात्कार की विशेषताएँ - Functions of Interview

साक्षात्कार की विशेषताएँ - Functions of Interview

साक्षात्कार की विशेषताएँ - Functions of Interview

साक्षात्कार एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसकी विशेषताएँ निम्नवत हैं - 


1) साक्षात्कार में शोधकर्ता और उत्तरदाता में प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित होता है।


(2) साक्षात्कार एक-दूसरे से संपर्क साधने का एक साधन है। 


3) साक्षात्कार का एक विशिष्ट उद्देश्य होता है और यह उद्देश्य शोध विषय के संदर्भ में पूर्व निश्चित: होता है। 


4) साक्षात्कार दो अथवा उससे अधिक व्यक्तियों के बीच विचार-विमर्श होता है। 


5) साक्षात्कार के दौरान साक्षात्कारकर्ता साक्षात्कार की सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक पृष्ठभूमि का पूर्ण इस्तेमाल करते हुए उत्तरदाता के साथ अर्थपूर्ण अनुसंधानिक संबंध स्थापित करने का प्रयास करता है।


(6) साक्षात्कार के दौरान प्रश्नों का आदान-प्रदान साक्षात्कारकर्ता और उत्तरदाता दोनों के मध्य होता है।