निधि उगाहना - Fund Raising

समाज कल्याण प्रशासन में निधि उगाहना - Fund Raising

समाज कल्याण प्रशासन में निधि उगाहना - Fund Raising

निधि उगाहना, धन, अथवा दू सरे उपहारों के लिए अनुरोध करना और इन्हेइकट्ठा करने की प्रक्रिया है। यह सब व्यक्तियों, व्यवसायों, धर्मार्थ प्रतिष्ठानों अथवा सरकारी संस्थाओं से दान प्राप्ति के आधर पर होता है। यद्यपि, निधि उगाहना खासकर गैर-लाभ संगठनों के लिए निधियाँ संग्रह करने के प्रयत्न से संबन्धित है फिर भी कभी-कभी इसका इस्तेमाल निवेशकों अथवा लाभकारी उद्यमों के लिए पूंजी के अन्य स्रोतों की पहचान और अनुरोध से जुड़ा है। निधियों के सामान्य स्रोत हैं- स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय दान प्रदाता और सरकार। अब परिदृश्य परिवर्तित हो रहा है और अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन भी निधि उगाहने के लिए .इंतजार कर रहे हैं जैसे प्लम इंटरनेशनल ने स्थानीय स्रोतों से 30 प्रतिशत निधि उगाहने का लक्ष्य रखा है। समान्यतः प्राकृतिक मानव निर्मित आपदाओं जैसे सुनामी कारगिल युद्ध के समय संगठन निधि उगाहने के कार्य में स्वयं लग जाते हैं।










निधि उगाहना आरंभ करने से पहले, संगठनों को अपने कर की स्थिति की जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। इस सम्बन्ध में दो प्रमुख उपबंध हैं कर अधिनियम की धारा 80 जी और धारा 35ACI विशिष्ट क्षेत्रों (जिन्हें धर्मार्थ माना जाता है) में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठन इस धारा के अंतर्गत आयकर प्राधिकारी के पास पंजीकरण करा सकते हैं जो दानदाताओं को (चाहे वे व्यक्ति हों अथवा कंपनी हो।)


दान की गई राशि का 50 प्रतिशत तक छूट का दावा करने का अधिकार देता है। धारा 35 ए बिल्कुल नवीन है जो दान पर 100 प्रतिशत छूट देती है। यह पंजीकृत संगठनों पर लागू होता है बजाय विशिष्ट परियोजनाओं के राष्ट्रीय सामाजिक और आर्थिक कल्याण संवर्धन सम्बन्धी समिति, दिल्ली से अनुमति लेनी पड़ती है और सामान्य तौर पर गैर-सरकारी संगठनों को 3 वर्ष के लिए परियोजनाएं लेनी पड़ती हैं। निधि उगाही में दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा नैतिक रूप से ठोस निधि उगाही नीति विकसित करना है। सामाजिक रूप से अनुपयुक्तकार्यकलापों का उल्लेख करना मुश्किल है और दागी स्रोतों से कोई निधि स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिससे संगठन की छवि और विश्वसनीयता पर अंकुश लगे। 

संभावित दानी दान क्यों देते हैं-







• वे समस्या के बारे में चिंतित हो सकते हैं।


• उनके पास समस्या का निजी अनुभव हो सकता है।


• साथियों का दबाव


• दोष महसूस करना


• ड्यूटी


• नाम / प्रसिद्धि


• कर लाभ





सफल निधि उगाही अभियान के लिए, व्यक्ति को संभावित लोगों की पहचान करने, सही संदेश तैयार करने और उस संदेश को संप्रेषित करने की आवश्यकता होती है। दूसरा मुद्दा है कि कितनी निधि की मांग की जाए। यह सब स्थिति पर आश्रित होता है। संकट की स्थितियों में जैसे भूकंप बाढ़ आदि में नकद राशि और वस्तुओं में दान की मांग की जाती है। लोगों को उदारतापूर्वक दान करने के लिए कहना उन्हें मुश्किल में डाल देता है। इसके बजाए यदि लोगों को अनेक विकल्प प्रदान किए जाएं तो वे बेहतर प्रतिक्रिया प्रस्तुत करते हैं।