बुद्धि का परिभाषा - Intelligence Definition
बुद्धि का परिभाषा - Intelligence Definition
बुद्धि को सामान्यतः सोचने समझने, सीखने और निर्णय करने की शक्ति के रूप में देखा समझा जाता है।
बुद्धि के विषय में सर्वप्रथम भारतीय दार्शनिकों ने चिंतन किया था। * प्राचीन भारतीय दार्शनिकों के अनुसार मनुष्य के अंतः करण के तीन अंग है
मन
बुद्धि
अहंकार
इसमें मन वाह्य इन्द्रियों और बुद्धि के बीच संयोजक का कार्य करता है।
इन्द्रियों से प्राप्त ज्ञान मन के द्वारा बुद्धि तक पहुँचता है। बुद्धि इसमें कांट छांट करके इसे - अहं से जोड़ती है और अंत में इसे सूक्ष्म शरीर पर पहुँचा देती है। जहाँ वह संचित हो जाती है।
जब कभी प्राणी विशेष को इस ज्ञान की आवश्यकता होती है तो उसकी बुद्धि
उस संचित ज्ञान को सूक्ष्म शरीर से मन पर पहुँचा देती है। और मन प्राणी को तदनुकूल
क्रियाशील कर देती है।
परिभाषा
सबसे पहले बोरिंग (1923 ) ने बुद्धि की एक औपचारिक परिभाषा दी और कहा, बुद्धि परिक्षण जो मापता है, वही बुद्धि है।
विश्लेषण के आधार पर बुद्धि की परिभाषाओं को श्रेणीगत किया गया।
प्रथम श्रेणी की परिभाषा में "बुद्धि " सीखने की क्षमता का नाम है या जो सीखा जा चुका है, उसे नई दशाओं में प्रयोग करने का गुण है।
इस श्रेणी में बकिंघम डार्विन तथा एबिंगहास
मनोवैज्ञानिक प्रमुख है।
दूसरी श्रेणी में बुद्धि को वातावरण के साथ समायोजन करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है।
जीवन की नई परिस्थितियों में व्यवस्थित होने की बुद्धि की क्षमता को कॉल्विन स्टर्न तथा पियाजे ने महत्व दिया है।
मनोवैज्ञानिकों के एक समूह ने बुद्धि को अमूर्त चिंतन करने की एक क्षमता के रूप में बताया है।
बिने तथा टर्मन जैसे मनोवैज्ञानिकों ने बुद्धि के द्वारा अमूर्त चिंतन करने की क्षमता या प्रतीकों द्वारा किसी समस्या के समाधान को प्राप्त करने पर बल दिया है।
वार्तालाप में शामिल हों