भारत में अंतरराष्ट्रीय संगठन - International Organizations in India
भारत में अंतरराष्ट्रीय संगठन - International Organizations in India
अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जिन्होंने भारत में अपने कार्यकलाप संचालित किए उनमें रेड क्रास, वाइ. एम. जी. ए. और वाई. डब्ल्यू. सी. ए. सम्मिलित हैं। ये संगठन अपने राष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से भारत में कार्य कर रहे हैं जो पूर्ण रूप से स्वतंत्र हैं। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद राष्ट्र संघ ने कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठन शुरू किए जिन्होंने कुछ समय बाद भारत में कार्य करना प्रारम्भ किया। दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त होने के बाद अन्य संस्थाओं समेत विश्वस्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन अस्तित्वमें आए जिन्होंने भारत में क्षेत्रीय कार्यालयों की स्थापना की।
उक्त वर्णित संस्थाओं के अलावा कुछऔर अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नाम प्रस्तुत किए गए हैं -
• एक्शनफॉर फूड प्रोडक्शन
• को-आपरेटिव फॉर अमेरिकन रीलीफ एवरीव्हेयर
• इंडो-जर्मन सोशल सर्विस सोसाइटी
• इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायन्स क्लब
• रोटरी इंटरनेशनल
• साल्वेशन आर्मी
वार्तालाप में शामिल हों