साक्षात्कारः अर्थ और परिभाषाएँ - Interview: Meaning and Definitions
साक्षात्कारः अर्थ और परिभाषाएँ - Interview: Meaning and Definitions
सामान्यतः दैनिक जीवन में साक्षात्कार के लिए प्रयुक्त अंग्रेजी शब्द इंटरव्यू' एक विशिष्ट परिस्थिति एवं परिवेश का बोध कराता है जिसमें एक और साक्षात्कारकर्ता और दूसरी ओर साक्षात्कारदाता होता है। इसे विभाजित करने पर दो शब्द प्राप्त होते हैं 'इंटर' और 'ब्यू' पहले शब्द 'इंटर' का अभिप्राय आंतरिका है और दूसरे शब्द ब्यू' का अर्थ देखना है। अपने जीवन तथा सामान्य व्यवहार में हमारे सामने विविध प्रकार के साक्षात्कार होते रहते हैं जैसे अधिकारियों से मिलने के लिए, नौकरी के लिए संस्था में प्रवेश हेतु आदि। इस प्रकार साक्षात्कार का शाब्दिक अर्थ है उत्तरदाता के आंतरिक जीवन को देखना यह एकमात्र प्रणाली है, जिसके द्वारा अध्ययनकर्ता समूह के लोगों के व्यक्तित्व का चित्रात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है।
समाज वैज्ञानिकों ने साक्षात्कार को निम्नलिखित रूप से परिभाषित किया है: -
1) श्रीमती पी. बी. यंग - साक्षात्कार को एक क्रमबद्ध पद्धति माना जा सकता है। इस पद्धति द्वारा एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के जीवन में कम काल्पनिकता से प्रविष्ट होता है, जो कि उसके लिए सामान्यतया तुलनात्मक रूप से अपरिचित है।"
2) गुडे एवं होठ - "साक्षात्कार मूल रूप से एक सामाजिक प्रक्रिया है।"
3) कलिंगर - साक्षात्कार एक आमने-सामने अन्तभूमिका वाली परिस्थिति है जिसमें एक व्यक्ति साक्षात्कारकर्ता साक्षात्कार किए जाने वाले व्यक्ति उत्तरदाता से एक प्रश्न पूछता है। प्रश्नों का निर्माण अनुसंधान समस्या के उद्देश्यों के लिए उचित उत्तरों की प्राप्ति हेतु किया जाता है।
उक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि साक्षात्कार वह विधि है जिसमें साक्षात्कारकर्ता एवं उत्तरदाता दोनों ही आमने सामने बैठकर अध्ययन से संबंधित समस्या पर विचार विमर्श करते हैं या कहा जा सकता है कि किसी भी समस्या पर लोगों में प्रत्यक्ष रूप से उनकी राय जानने के लिए वह विधि अपनाई जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों