साक्षात्कार के नियम - interview rules
साक्षात्कार के नियम - interview rules
साक्षात्कार प्रविधि में प्रभावी प्रत्युत्तर प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना आवश्यक है -
1) एक समय पर मात्र एक ही प्रश्न पूछना चाहिए।
2) साक्षात्कारदाता के उत्तर को सावधानीपूर्वक सुनना चाहिए।
3) आवश्यकता पड़ने पर प्रश्न को दोहराया जाए।
4) यदि उत्तरदाता मूल प्रश्न से भटक जाए तो चतुराई और कुशलता का परिचय देते हुए उसे शोध के विषय पर वापस लाना चाहिए।
5) साक्षात्कारदाता को प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए लेकिन साक्षात्कार के समय को अल्प ही रखना चाहिए।
6) प्रश्नों के उत्तर के सम्बन्ध में सुझाव देने से बचना चाहिए।
7) प्रश्नों के अप्रत्याशित उत्तर प्राप्त होने पर आश्चर्यचकित, स्तब्ध, क्रोध आदि भावों को प्रदर्शित नहीं करना चाहिए।
8) यह निश्चित करने का प्रयत्न किया जाना चाहिए कि साक्षात्कारदाता को प्रश्न समझ आ जाए।
9) साक्षात्कारदाता के चेहरे के हाव-भाव और बोलने के ढंग या आवाज पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए जिससे कि उसकी शरीर भाषा से भी अर्थ निकाले जा सके।
(10) साक्षात्कार के मध्य विवादास्पद मुद्दों के सम्बन्ध में तटस्थ भाव या व्यवहार रखना चाहिए।
11) ऐसे उत्तरों पर ध्यान आकृष्ट करना चाहिए जो अस्पष्ट अथवा बहुअर्थी हों।
12) एक असंरचित साक्षात्कार में प्राप्त सूत्रों के विषय में या अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त प्रश्न पूछे जाने चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों