कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना - Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Scheme

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना - Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Scheme

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना - Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Scheme


यह परियोजना बालिकाओं, खासकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्गों से सम्बन्ध रखने वाली बालिकाओं के लिए उच्चार प्राथमिक स्तर पर आवासीय विद्यालय स्थापित करने के लिए अगस्त, 2004 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई थी। यह योजना शैक्षिक रूप से, उन पिछड़े ब्लॉकों में 2004 में इसकी स्थापना से ही कार्यान्वित थी जहाँ ग्रामीण महिला साक्षरता राष्ट्रीय औसत (46.13 प्रतिशत, जनगणना, 2001) से नीचे है और साक्षरता में लिंग अंतराल राष्ट्रीय औसत (21.59 प्रतिशत, जनगणना 2001) से ज्यादा है। प्राथमिक विद्यालय के बालकों के लिए राष्ट्रीय पोषण सहायता कार्यक्रम जिसे मध्याह्न भोजन योजना कहा जाता है, निम्न आर्थिक स्तर के बालकों, खासकर उन बालिकाओं की स्वस्थ्य स्थिति सुधारने के लिए शुरू किया गया था, जो बिना भोजन किए रह जाती हैं अथवा जिन्हें कम भोजन मिलता है। जिला शैक्षिक और प्रशिक्षण संस्थान एक दूसरीयोजना है जिसे अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए 1988 में शुरू किया गया था।