आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत - Maslow's hierarchy of needs

आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत - Maslow's hierarchy of needs

• यह सिद्धान्त अब्राहम मैसलो द्वारा प्रतिपादित है। इसमें आवश्यकताओं पर अधिक बल दिया है। मैसलों ने आवश्यकताओं की तीव्रता को आधार बनाया। उनके अनुसार कुछ आवश्यकताऐं ऐसी होती हैं, जिन्हें तुरन्त पूरा करना आवश्यक होता है और कुछ आवश्यकतायें ऐसी होती हैं, जो की बाद में भी पूरी की जा सकती है। जैसे एक भूखा व्यक्ति सबसे पहले अपनी भूख शान्त करेगा और शेष अन्य आवश्यकतायें बाद में पूरा करेगा। मैसलों ने आवश्यकताओं को उनकी तीव्रता के आधार पर पांच वर्गों में विभाजित कर उसका एक पदानुक्रम प्रस्तुत किया।





आवश्यकतायें


• शारीरिक प्रेरक या आवश्यकतायें


. सुरक्षा प्रेरक या आवश्यकतायें


• स्नेह व लगाव प्रेरक या आवश्यकतायें


• आत्म सम्मान प्रेरक या आवश्यकतायें


• आत्म सिद्धिकरण प्रेरक या आवश्यकतायें