मातृत्व और बाल अल्प-पोषण हेतु बहु क्षेत्रीय कार्यक्रम (MCUMP)
मातृत्व और बाल अल्प-पोषण हेतु बहु क्षेत्रीय कार्यक्रम (MCUMP)
केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा 24 सितंबर 2013 को मातृत्व और बाल अल्प-पोषण (Maternal and child Under uninutrition) के मुद्दे से निपटने के लिए बहुक्षेत्रीय कार्यक्रम (Multi Sectoral Programme) के क्रियान्वयन के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया। बहु-क्षेत्रीय पोषण कार्यक्रम 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान देश के उन 200 उच्च भारित जिलों (High Burden Districts) में चलाया जाएगा, जहां मातृत्व और बाल अल्प पोषण या कुपोषण की समस्या अत्यंत गंभीर है।
मातृत्व और बाल अल्प–पोषण हेतु बहु-क्षेत्रीय कार्यक्रम के तहत परिणामों के रूप में निम्नलिखित दो मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं (i) बाल अल्प-पोषण (3 वर्ष से कम आयु के बच्चों में वजन की कमी की व्यापकता के संदर्भ में) की रोकथाम तथा उसमें कमी लाना; तथा (ii) बच्चों, किशोरियों तथा महिलाओं में रक्तअल्पता (Anemia) के स्तरों को कम करना।
वार्तालाप में शामिल हों