आर्थिक विकास का अर्थ एवं माप- Meaning and Measurement of Economic Development

आर्थिक विकास का अर्थ एवं माप- Meaning and Measurement of Economic Development

आर्थिक विकास का अर्थ एवं माप- Meaning and Measurement of Economic Development

'अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में उत्पादकता को बढ़ाना ही

आर्थिक विकास कहलाता है.'


'आर्थिक विकास से अभिप्राय राष्ट्रीय आय में वृद्धि कर के निर्धनता को दूर करना तथा जीवन स्तर में सुधार करना है'


मायर व बाल्डविन Meier & Baldwin


"आर्थिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें दीर्घकाल में किसी अर्थव्यवस्था की वास्तविक राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है


प्रो. लुईस PROF. LEWIS


आर्थिक विकास का अर्थ प्रति व्यक्ति उत्पादन में वृद्धि से लगाया जाता


प्रो. विलियमसन Prof. Williamson


'आर्थिक विकास अथवा वृद्धि से उस प्रक्रिया का बोध होता है जिसके द्वारा किसी देश अथवा प्रदेश के निवासी उपलब्ध साधनों का उपयोग प्रति व्यक्ति वस्तुओं के उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए करते हैं


इन परिभाषाओं से तीन महत्वपूर्ण बातें समान रूप से परिलक्षित होती हैं।


प्रक्रिया (Process) आर्थिक विकास एक सतत प्रक्रिया है वास्तविक राष्ट्रीय आय (Real National Income) - राष्ट्र द्वारा एक निश्चित काल में उत्पादित समस्त वस्तुओं एवं सेवाओं विशुद्ध मूल्य में होने वाली वृद्धि से लगाया जाता है न कि मौद्रिक आय की वृद्धि से


दीर्घकालीन अथवा निरंतर वृद्धि (Long Term and Continuous Increase) आर्थिक विकास का सम्बन्ध अल्पकाल से न होकर दीर्घकाल से होता है