इतिहास का अर्थ - meaning of history

इतिहास का अर्थ - meaning of history

 इतिहास का अर्थ - meaning of history


इतिहास क्या है ? यह प्रश्न जितना सरल है, इसका उत्तर उतना ही कठिन है। विश्व में सबका कुछ न कुछ अर्थ होता है। अर्थहीन कुछ भी नहीं होता। अतः इतिहास का भी अपना अर्थ होता है। विद्वानों ने इतिहास के अर्थ को अपनी-अपनी दृष्टि से देखा है।




विश्व में अर्थहीन कुछ भी नहीं होता, यदि ऐसा मान लिया जाए तो इतिहास का भी अर्थ होता है - यह स्वीकार्य होना चाहिए, किंतु कार्ल आर. पापर का कथन है कि इतिहास का कोई लक्ष्य नहीं होता, इसलिए उसका कोई अर्थ नहीं है। काल्हर इसका विरोध करते हुए कहते हैं कि इतिहास अर्थहीन नहीं है। गार्डनर भी इसका समर्थन करते हुए लिखते हैं कि इतिहासकार अतीत के तथ्यों पर घटनाओं का एक परिकल्पनात्मक चित्र प्रस्तुत करता है जिसमें वर्णित घटनाएँ अर्थपूर्ण होती हैं इसी को इतिहास का अर्थ - कहते हैं।




विद्वानों ने जहाँ इसे अर्थपूर्ण बतलाया है वहाँ अनेक उदाहरण भी दिए हैं, किंतु जहाँ अर्थहीन बतलाया है वहाँ सन्तोषजनक तर्क प्रस्तुत नहीं कर पाए। अतएव निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि इतिहास वास्तव में अर्थहीन नहीं है। इतिहास कार्य-कारण, संबंधों की विवेचना पर आधृत अर्थों का अन्वेषण करता है और इसके आधार पर एक तर्क-संगत निष्कर्ष प्रदान करता है। ओकशाट के अनुसार, इतिहासकार का अनुभव ही इतिहास है। इतिहासकार के अतिरिक्त अन्य कोई इसे अनुभव नहीं कर सकता। इतिहास लेखन का अर्थ 'इतिहास की संरचना होता है जिसे निरर्थक नहीं कह सकते। अतएव - स्पष्ट है कि इतिहास का भी अर्थ होता है।