व्यक्तित्व का मापन - Measurement of Personality

व्यक्तित्व का मापन - Measurement of Personality

व्यक्तित्व का मापन - Measurement of Personality


हम अक्सर ही नित नए लोगों से मिलते रहते हैं और उनको समझने का प्रयास भी करते हैं। इसके साथ-साथ ही उनसे अंतःक्रिया करने के पहले ही हम ये भविष्य कथन भी करते हैं कि वे क्या कर सकते हैं। हम अपने व्यक्तिगत जीवन में अपने पूर्वानुभवों, प्रेक्षणों वार्तालापों और दूसरे लोगों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करते हैं। मनोविज्ञान में भी इसके लिए कुछ विधियां बतायी गयी हैं। सामान्यतः सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली तकनीकों में मनोमितिक परीक्षण आत्म-प्रतिवेदन माप प्रक्षेपी तकनीक और व्यवहारपरक विश्लेषण आते हैं।


आत्म प्रतिवेदन के द्वारा विभन्न पूर्वनिर्मित मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यम से किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे जानकरी प्राप्त की जाती है। जिससे किसी के भी व्यक्तित्व का आकलन किया जा सकता है। जैसे- मिनेसोटा मल्टीफेजिक पर्सनालिटी इन्वेट्री (एम0एम0पी0आई0)


प्रयोगात्मक थतियों भी लोग प्रायः आत्मचेतन का अनुभव करते हैं और अपनी निजी या अंतरंग भावनाओं, विचारों और अभिप्रेरणाओं को व्यक्त करने में हिचकिचाते हैं। ऐसा जब भी करते हैं वे प्रायः सामाजिक दृष्टि से वांछनीय तरीके के अनुरूप व्यवहार करने का प्रयास करते हैं। इसके लिए सबसे उपयुक्त वातारण प्रक्षेपी तकनीकों के माध्यम से तैयार हुआ, जिसका प्रयोग करके, यदि कोई व्यक्ति सामाजिक हिचकिचाहट के कारण कोई बात व्यक्त नहीं कर पाता है तो इस प्रक्षेपी वातावरण में व्यक्त कर सकता है। इसमें दो प्रमुख परीक्षण रोसी द्वारा विकसित रोसो स्याही धब्बा परीक्षण और मैस्लो दद्वारा विकसित थीमैटिक एपरसेप्सन टेस्ट (टी0ए0टी0) मुख्य हैं। कुछ प्रक्षेपी परीक्षणों में वाक्यपूर्ति द्वारा भी अनुक्रिया प्राप्त की जाती हैं।



इस प्रकार हम देखते हैं कि व्यक्तित्व एक गत्यात्मक संरचना है जिसकी व्याख्या अलग-अलग मनोवैज्ञानिकों ने अपने मत के अनुसार अलग-अलग तरीके से की है। इन्होंने व्यक्तित्व की अलग-अलग संरचनायें और व्यक्तित्व विकास अवस्थायें भी बतायी हैं। अच्छी प्रकार से पालन-पोषण नहीं होने पर कई विकृतियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यक्तित्व का मापन करने की कई विधियां भी बतायी गयी हैं।