अवलोकन के गुण व दोष - Merits and Demerits of Observation
अवलोकन के गुण व दोष - Merits and Demerits of Observation
अध्ययन की सुगमता हेतु अवलोकन प्रविधि के महत्वपूर्णगुणों को निम्नानुसार वर्णित किया जा सकता है -
1) अवलोकन अत्यंत सरल व स्वाभाविक प्रविधि है।
2) यह प्रारम्भिक अध्ययन प्रविधि है।
3) इसकी सहायता से प्रत्यक्ष तौर पर अध्ययन समूह का अध्ययन किया जा सकता है।
4) इस प्रविधि से संकलित आंकड़ें अन्य प्रविधियों की तुलना में अधिक यथार्थ व विश्वसनीय होते हैं।
5) अवलोकन उपकल्पनाओं के निर्माण व उनके परीक्षण में सहायक प्रविधि है।
6) अवलोकन प्रविधि वैषयिक अध्ययन में सहायक होती है।
7 ) इसकी सहायता से प्राप्त तथ्यों की जांच व सत्यापनशीलता संभव है।
8) अवलोकन विधि द्वारा गहन, सूक्ष्म व विस्तृत सूचनाएँ एकत्र करने में मदद मिलती है।
विवेचनागत अध्ययन की सुगमता हेतु यहाँ इसके कुछ दोष/परिसीमाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है -
1) अवलोकन प्रविधि के अंतर्गत अभिनति की संभावना बनी रहती है और यह दो रूपों से हो सकती है।
• जब अवलोकनकर्ता अवलोकन करता है तो उसके मनोवैज्ञानिक विचार उसके अवलोकन की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं।
• लोगों को आभास हो जाने पर कि उनका अवलोकन किया जा रहा है, वे जान बूझकर
• विशिष्ट प्रकार के व्यवहार व मुद्रा बनाने लगते हैं।
2) समाज में कुछ ऐसी परिस्थितियाँ हैं जिनका अवलोकन किया जाना संभव नहीं है, जैसे- पति पत्नी के संबंध पारिवारिक कलह आदि।
3) कुछ घटनाएँ उस समय घटित हो जाती हैं जब अवलोकनकर्ता समूह में अनुपस्थित हो।
4) यह प्रविधि पूर्णतः ज्ञानेन्द्रियों पर आधारित है परंतु कभीकभी ज्ञानेन्द्रियों द्वारा प्राप्त ज्ञान भी भ्रमपूर्ण हो सकता है।
5) इसका प्रयोग लघु क्षेत्र में ही किया जा सकता है।
6) इसमें अत्यधिक समय व धन खर्च होता है।
वार्तालाप में शामिल हों