राष्ट्रीय आय संबंधी धारणाएँ : National Income Concepts
राष्ट्रीय आय सम्बन्धी धारणाएँ : National Income Concepts
कुल राष्ट्रीय उत्पादन (GROSS NATIONAL PRODUCT) -
किसी देश में एक वर्ष की अवधि में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्यों के जोड़ को कुल राष्ट्रीय उत्पादन कहते हैं.
कुल राष्ट्रीय उत्पादन से सम्बन्धित तीन महत्वपूर्ण बातें
• कुल राष्ट्रीय उत्पादन में वर्ष भर में उत्पादित वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्य को मुद्रा के रूप में व्यक्त किया जाता है.
इसमें केवल अंतिम वस्तुओं व अंतिम सेवाओं के मूल्यों को ही सम्मिलित किया जाता है.
इसमें अनुत्पादक सौदों को सम्मिलित नहीं किया जाता है. वित्तीय सोदे पुरानी वस्तुओं के किराए, विक्रय के सौदे तथा हस्तान्तरण भुगतान इत्यादि कुल राष्ट्रीय उत्पादन में नहीं जोड़े जाते हैं.
शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन ( NET NATIONAL PRODUCT) -
कुल राष्ट्रीय उत्पादन ( G.N.P) में से पूँजीगत वस्तुओं अर्थात मशीनों आदि की घिसाई पिटाई के कारण हुए मूल्य ह्रास को घटा देने से जो शेष बचता है उसे शुद्ध राष्ट्रीय आय कहते है क्योंकि इसकी गणना बाजार भाव से की जाती है इसलिए इसे बाज़ार मूल्यों पर राष्ट्रीय आय (NATIONAL INCOME AT MARKET PRICE) भी कहते हैं.
NNP=GNP-Depreciation
वार्तालाप में शामिल हों