बुद्धि का स्वरूप - Nature of Intelligence

बुद्धि का स्वरूप - Nature of Intelligence

बुद्धि का स्वरूप - Nature of Intelligence 

> बुद्धि का स्वरुप जानने के लिए कुछ परिभाषाओं को जान लेना आवश्यक है।

> वेश्लर (1939) के अनुसार, बुद्धि एक समुच्चय या सार्वजनिक क्षमता है, जिसके सहारे व्यक्ति उद्देश्यपूर्ण क्रिया करता है। विवेकशील चिंतन करता है तथा वातावरण के साथ प्रभावकारी ढंग से समायोजन करता है। "

> बकिंघम के अनुसार, बुद्धि सीखने की योग्यता है। 

> स्टर्न के अनुसार, बुद्धि एक सामान्य योग्यता है, जिसके सहारे व्यक्ति नई परिस्थितियों में अपने विचारों को जानबूझकर समायोजित करता है। "

> कॉल्विन के अनुसार," यदि व्यक्ति ने अपने वातावरण के साथ सामंजस्य करना सीख लिया या सीखता है, तो उसमें बुद्धि है। 

> बिने के अनुसार, बुद्धि चार शब्दों में निहित है ज्ञान आविष्कार निर्देशन और आलोचना।

> बुद्धि से सम्बंधित सभी परिभाषायें महत्वपूर्ण है क्योंकि ये सभी विभिन्न दृष्टिकोणों से बुद्धि के स्वरुप पर प्रकाश डालते है।