शहरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NUHM National Urban Health Mission)
शहरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NUHM National Urban Health Mission)
बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत वर्ष 2005 में प्रारंभ ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NUHM) की तर्ज पर केन्द्रीय मंत्रि मण्डल ने देश के शहरी क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (NUHM) प्रारंभ किए जाने हेतु मई, 2013 को स्वीकृति प्रदान की है। NRHM और NUMH दोनों महत्त्वांकाक्षी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के दो घटक या उप-मिशन होंगे। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की 12वीं योजनावधि के लिए कुल लागत 22,507 करोड़ रू. (16,955 करोड़ रू. के केन्द्रीय आवंटन के साथ) आकलित है जिसमें केन्द्र एवं राज्यों की भागीदारी 75:25 के 90:10) होगी। शहरी निर्धन वर्ग हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर मूलत केंद्रित करते हुए यह मिशन देश के 779 शहरों एवं कस्बों (जिनकी जनसंख्या 50 हजार से अधिक है) में क्रियान्वित किया जाएगा। इसकी पहुंच देश के लगभग 8 करोड़ लोगों तक होगी।
वार्तालाप में शामिल हों