साक्षात्कार के उद्देश्य - Objectives of Interview

साक्षात्कार के उद्देश्य - Objectives of Interview

 साक्षात्कार के उद्देश्य - Objectives of Interview


विवेचनागत अध्ययन की सुविधा हेतु साक्षात्कार के प्रमुख उद्देश्यों को निम्न रूपों में अभिव्यक्त किया जा सकता है


1) शोध में इसका इस्तेमाल साक्षात्कारकर्ता एवं उत्तरदाता से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कर आमने सामने की स्थिति में अध्ययन विषयक साधनों से तथ्यों के संकलन हेतु किया जाता है। 


2) इसका उपयोग संकलित तथ्यों के सत्यापन हेतु भी किया जाता है।


3) इसका इस्तेमाल उपकल्पनाओं के निर्माण व उनके परीक्षण के लिए किया जाता है।


4) इसका प्रयोग उत्तरदाता की क्रिया व्यवहार, आचार-विचार हा आदि का प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण करने के लिए किया जाता है।


5) इसका उपयोग गुणात्मक वैयसिक आंकड़ों को मात्रात्मक आंकड़ों के रूप में प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।


6) इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के घरों एवं उनके प्रभावों को जानने के लिए किया जाता है।