अवलोकन: अर्थ व परिभाषा - Observation : Meaning and Definition
अवलोकन: अर्थ व परिभाषा - Observation : Meaning and Definition
अवलोकन, तथ्यों व घटनाओं के यथार्थ बोध के लिए शोध की मौलिक विधि है। अवलोकन शब्द अंग्रेज़ी भाषा के शब्द 'ओब्जर्वेशन' का हिन्दी रूपान्तरण है जिसका अर्थ होता है 'देखना' या 'निरीक्षण करना। किन्तु सामाजिक शोध के अंतर्गत अवलोकन का अर्थ है 'तथ्यों के मध्य कार्य-कारण तर्क अथवा उनके पारस्परिक सम्बन्धों के आधार पर उनका सुव्यवस्थित एवं सूक्ष्म निरीक्षण अवलोकन को परिभाषित करते हुए समाज वैज्ञानिकों ने निम्नलिखित परिभाषा दी है -
1. श्रीमती पी. वी. यंग- "अवलोकन आँखों द्वारा विचारपूर्वक किया गया अध्ययन है, जिसे सामूहिक व्यवहार तथा जटिल सामाजिक संस्था के साथ-साथ सम्पूर्ण का निर्माण करने वाली पृथक इकाईयों के सूक्ष्म निरीक्षण करने की एक प्रणाली के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।"
2. ऑक्सफोर्ड कंसाइज डिक्शनरी- “अवलोकन कारण तथा परिणाम अथवा पारस्परिक सम्बन्धों के संदर्भ में परिशुद्ध निरीक्षण तथा प्रघटना पर ध्यान देना है, जैसा वे प्रकृति में घट होते हैं।"
उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि अवलोकन किसी भी सामाजिक घटना के यथार्थ स्वरूप के बारे में संज्ञान विकसित करने की उद्देश्यपूर्ण व सुव्यवस्थित प्रविधि है।
वार्तालाप में शामिल हों