शारीरिक सिद्धांत - physical theory
शारीरिक सिद्धांत - physical theory
लार्ड रदरफोर्ड, विलियम जेम्स, जैगविल, लैशले, मार्गन एवं बीच, क्रैशमर एवं शैलडन, हैब एवं स्टैलर इस सिद्धान्त के समर्थक है। लार्ड रदरफोर्ड के कथनानुसार सभी व्याखाएँ शारीरिक दृष्टि से होनी चाहिए। समूचा विज्ञान या तो भौतिक विज्ञान है या तथ्यों का एकत्रीकरण है। विलियम जेम्स और जैगविल ने भी इन्हीं विचारों को प्रकट किया है।
उनका विश्वास है कि मन से सभी रहस्य स्नायुविक प्रणाली की कोशिकाओं में निहित हैं। लैशले, मार्गन और बीच ने शारीरिक सिद्धान्त का समर्थन किया। क्रैश्मर एवं शैलडन, जिन्होंने व्यक्तित्व एवं शरीर के परस्पर सम्बन्ध का अध्ययन किया उन्होंने इस बात को निश्चित करने का प्रयास किया कि विभिन्न प्रकार की शरीर-रचना के अनुसार आवश्यकताएँ इच्छाएँ, रूचियां तथा प्रवृत्तियां भी विभिन्न होती है। हैब एवं स्टैलर भी अभिप्रेरणा के शारीरिक सिद्धान्त के समर्थक हैं।
वार्तालाप में शामिल हों