प्रश्नावली के गुण और सीमाएं - Qualities and Limitations of Questionnaires

प्रश्नावली के गुण और सीमाएं - Qualities and Limitations of Questionnaires

प्रश्नावली के गुण और सीमाएं - Qualities and Limitations of Questionnaires


तथ्य संकलन की प्रविधि के रूप में प्रश्नावली अत्यंत उपयोगी प्रविधि है। यह अनुसूची का प्रमुख विकल्प है। प्रश्नावली के गुण निम्नलिखित हैं -


1) प्रश्नावली का उपयोग विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में बिखरी विशाल जनसंख्या के अध्ययन के लिए किया जाता है।


2) प्रश्नावली में अपेक्षाकृत कम समय और खर्च लगता है।


3) इससे प्रामाणिक व विश्वसनीय सूचनाओं की प्राप्ति होती है क्योंकि उत्तरदाता द्वारा इसे सोच-समझ कर तथा निःसंकोचपूर्वक भरा जाता है।


4) प्रश्नावली, उत्तरदाता व शोधकर्ता दोनों के लिए सुविधाजनक होती है।


5) संरचित प्रश्नावली में मानकीकृत प्रश्नों के मानकीकृत उत्तर भी नियोजित होते हैं जिसके कारण मानकीकृत सूचनाएँ सहजता से प्राप्त हो जाती हैं। 


6) आकड़ों के संकलन की यह एक सरल प्रणाली है।