प्रश्नावली: अर्थ एवं परिभाषाएँ - Questionnaire: Meaning and Definitions
प्रश्नावली: अर्थ एवं परिभाषाएँ - Questionnaire: Meaning and Definitions
प्रश्नावली प्रश्नों की एक तालिका होती है जिसे डाक द्वारा भेजकर विशाल क्षेत्र में फैले उत्तरदाताओं से सूचना एकत्र करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। साथ-साथ उनसे आग्रह किया जाता है कि वे उन प्रश्नावलियों को भरकर शीघ्र अतिशीघ्र निश्चित अवधि में वापस लौटा दें। यदा-कदा उत्तरदाता नजदीक होने पर प्रश्नावलियों को हाथ से भी वितरित कर दिया जाता है।
प्रश्नावली की कुछ प्रमुख परिभाषाएं निम्नलिखित हैं:
1) बोगार्डस-
“प्रश्नावली विभिन्न व्यक्तियों को उत्तर देने हेतु दी गई प्रश्नों की एक सूची है।”
2) श्रीमती पी.वी.यंग-
"प्रश्नावली प्रश्नों की वह सूची है जिसे वृहत, भिन्न तथा विस्तृत रूप में बिखरे लोगों के समूहों से तथ्य संकलन के लिए अभिकल्पित किया जाता है। साधारणतः इसका इस्तेमाल शिक्षित व्यक्तियों से सूचनाओं के संकलन के लिए किया जाता है।'
3) गुडे और हॉट-
“सामान्य रूप से, प्रश्नावली शब्द प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने की उस विधि को बताता है जिसमें स्वयं उत्तरदाता द्वारा भरे जाने वाले प्रपत्र का प्रयोग किया जाता है।"
4) कार्लिंगर-
"प्रश्नावली पद का प्रयोग प्रायः किसी भी ऐसे उपकरण से है जिसके अंतर्गत प्रश्न अथवा पद पाए जाते हैं जिनका उत्तर व्यक्ति प्रदान करते हैं।"
उक्त परिभाषाओं के आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रश्नावली एक प्रकार से प्रश्नों की सूची है जिसका प्रयोग सुदूर क्षेत्रों में फैले शिक्षित उत्तरदाताओंसे सूचनाओं के एकत्रीकरण के लिए किया जाता है। उत्तरदाता स्वयं इसे भरकर डाक द्वारा पुनः प्रेषित करते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों