प्रतिचयन में विश्वसनीयता - Reliability in sampling

प्रतिचयन में विश्वसनीयता - Reliability in sampling

 प्रतिचयन में विश्वसनीयता - Reliability in sampling


कुछ विद्वानों ने प्रतिचयन विधि की विश्वसनीयता और वैज्ञानिकता पर अत्यंत संदेहपूर्ण रवैया अपनाया है। परंतु यदि गौर से देखा जाए तो प्रतिचयन पूर्ण सजगता तथा वैज्ञानिक नियमों के आलोक में चुना जाता है। प्रतिचयन में विश्वसनीयता का अर्थ यह है कि वह प्रतिचयन समग्र का प्रतिनिधित्व कर रहा है अथवा नहीं।


• प्रतिचयन का आकार उतना ही होना चाहिए जितने में वह अपने समग्र का व्यवस्थित प्रतिनिधित्व कर सके।


• समग्र इकाईयों द्वारा वर्गानुसार विभाजित इकाईयों में समानता एवं सजातीयता होने पर प्रतिचयन में विश्वसनीयता अधिक होती है।


• निदर्शन की विश्वसनीयता के लिए प्रतिचयन का सावधानीपूर्वक चयन बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतिचयन का आकार यदि छोटा भी है, परंतु यदि उसका चुनाव वैज्ञानिक तरीके से और पूर्ण सावधानी से किया गया है तो वह अधिक विश्वसनीय होगा।