सामाजिक व्यवहार के नियम - Rules of Social Behavior
सामाजिक व्यवहार के नियम - Rules of Social Behavior
सामाजिक व्यवहार के नियम
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इन व्यवहारों को समझने के लिए समाज
मनौवैज्ञानिकों ने कुछ नियमों का प्रतिपादन किया है। इन नियमों के आधार पर सामाजिक
अन्तः क्रिया होती है। मैकडूगल (Mc. Dougal, 1919) के अनुसार इन नियमों को तीन भागों
में बांटा जा सकता है।
अनुकरण (Imitation) जब एक बच्चा या व्यक्ति दूसरों के व्यवहार
को देखकर वैसा ही व्यवहार करता है तो इस प्रक्रिया को अनुकरण की संज्ञा दी जाती
है।
सुझाव ( Suggestion) सुझाव एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक
व्यक्ति अपना विचार या राय इस उम्मीद से दूसरे व्यक्ति के सामने रखता है कि दूसरा
व्यक्ति उसे स्वीकार कर लें। इससे स्पष्ट है कि सुझाव में दो पक्ष होते हैं। एक
सुझाव देने वाला एक दूसरा स्वीकार करने वाला। सुझाव में दोनों पक्ष क्रियाशील होते
हैं।
सहानुभूति (Sympathy) जब हम दूसरे के दुख से स्वयं दुखी होकर उसके प्रति दया का भाव अभिव्यक्त करते हैं तो इसे साधारणतः सहानुभूति की संज्ञा दी जाती है। व्यापक अर्थ में सहानुभूति से मतलब समान भावना के संचार संप्रेषण से होता है।
वार्तालाप में शामिल हों