अनुसूची: अर्थ एवं परिभाषाएँ - Schedule: Meaning and Definitions
अनुसूची: अर्थ एवं परिभाषाएँ - Schedule: Meaning and Definitions
अनुसूची प्राथमिक तथ्य संकलन की एक ऐसी प्रविधि है जिसमें प्रश्नावली अवलोकन व साक्षात्कार इन तीनों की विशेषताएँ व गुण एक साथ पाए जाते हैं। इसके द्वारा उन क्षेत्रों से भी आंकड़ों का संग्रहण किया जाता है जिन क्षेत्रों के उत्तरदाता पढ़े-लिखे नहीं होते हैं। प्रश्नावली के ही समान अनुसूची भी तथ्य संकलन करने की एक प्रमुख विधि है। अनुसूचीभी प्रश्नों की एक सूची होती है परंतु इसे डाक द्वारा प्रेषित नहीं किया जाता। शोधकर्ता स्वयं इसे लेकर क्षेत्र में जाता है और उत्तरदाता से प्रश्नों को पूछ कर भरता है।
अनुसूची की समाज वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी कई परिभाषाओं में से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं:
बोगार्डस
“अनुसूची तथ्यों को जो वैषयिक स्वरूप में हैं तथा आसानी से अनुभव योग्य हैं, उपलब्ध कराने के लिए एक औपचारिक पद्धति का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनुसूची स्वयं उत्तरदाता द्वारा भरी जाती है। "
श्रीमती पी.वी.यंग
“यह जनगणना की एक विधि है जिसका प्रयोग औपचारिक एवं मानवीकृत गवेषणाओं में विभिन्न प्रकार के परिमाणात्मक तथ्यों के लिए किया जाता है।
गुडे एवं हॉट
अनुसूची प्रायः ऐसे प्रश्नों के समूह का नाम है जिसे साक्षात्कारकर्ता किसी अन्य व्यक्ति से आमने-सामने की स्थिति में पूछता और भरता है।
उपर्युक्त परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है किअनुसूची अनुसंधानशोध के लिए रचे गए प्रश्नों की एक तालिका है जिसके प्रश्नों के उत्तरों को स्वयं शोधकर्ता द्वारा उत्तरदाता की उपस्थिति में भरा जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों