अनुसूची की प्रश्नावली एवं प्रश्न - Schedule Questionnaires and Questions

अनुसूची की प्रश्नावली एवं प्रश्न - Schedule Questionnaires and Questions

अनुसूची की प्रश्नावली एवं प्रश्न - Schedule Questionnaires and Questions


अनुसूची में प्रश्नों द्वारा सूचनाओं को संकलित किया जाता है। इसलिएइसके निर्माण में उचित शब्दों एवं प्रश्नों का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। अनुसूची में अनेक प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, उन प्रश्नों को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जा सकता है


1. निर्दिष्ट प्रश्न / संरचित या आयोजित प्रश्न


इसमें प्रश्नों के संभावित उत्तर पहले से ही लिख दिए गए होते हैं और सूचनादाता को इनमें से ही किसी एक उत्तर (विकल्प) का चुनाव करना होता है -


क) आप शिक्षित अथवा अशिक्षित हैं? शिक्षित / अशिक्षित


ख) आपकी वैवाहिक स्थिति क्या है? विवाहित / अविवाहित /विधुर अथवा विधवा/ तलाकशुदा







2. अनिर्दिष्ट प्रश्न / खुले प्रश्न


इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर देने में उत्तरदाता को स्वतंत्रता होती है और वह अपनी राय मुक्त रूप से अभिव्यक्त कर सकता है-


क) आपकी राय में बेरोजगारी के क्या कारण हैं? 


ख) आपके अनुसार उसे कैसे दूर किया जा सकता है?


3. दोहरे/द्वंद्वात्मक प्रश्न


जब किसी प्रश्न के दो ही संभावित उत्तर हो सकते हैं तो ऐसे प्रश्नों को दोहरे उत्तर वाले प्रश्न कहते हैं। इन प्रश्नों का एक उत्तर सकारात्मक (हाँ) तथा दूसरा उत्तर नकारात्मक (नहीं) में होता है - 


अ) क्या आप अनुसूचित जनजाति के हैं? हाँ/नहीं


आ) क्या आप हिन्दू धर्म से संबंधित हैं? हाँ/नहीं


4. श्रेणीबद्ध प्रश्न


इस प्रकार के प्रश्नों में उत्तरदाता को विभिन्न उत्तरों में से एक नहीं अपितु सभी को चुनना होता है और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार एक क्रम देना होता है। उदाहरण के लिए - 


• अपने लिए आप कौन-सा व्यवसाय चुनना पसंद करेंगे?


अ) भारतीय प्रशासनिक सेवा 


आ) किसी बड़े मिल के निदेशक


इ) प्रथम श्रेणी की यूनिवर्सिटी का ऑफिसर


ई) प्रथम श्रेणी की अनुसंधानशाला का निदेशक


उ) ख्याति प्राप्त डाक्टर


ऊ) अच्छी ख्याति या हाई कोर्ट का वकील








5. अस्पष्ट प्रश्न


इस प्रकार के प्रश्नों से उत्तरदाता यह नहीं समझ पाता है कि प्रश्न क्या पूछा गया है और उसका उत्तर क्या होगा ?


अ) आप शिक्षित हैं अथवा अशिक्षित हाँ / नहीं।


आ) जब ऐसे विशिष्ट शब्दों का इस्तेमाल किया जाए जिनका अर्थ सर्व साधारण में प्रचलित नहीं है


जैसे- आप स्वतंत्र अर्थव्यवस्था पसंद करते हैं अथवा नियंत्रित ?


6. निर्देशक प्रश्न


इसमें किसी प्रश्न के द्वारा उसके उत्तर की ओर संकेत किया जाता है। इस प्रकार के प्रश्न पक्षपात को प्रेरित करते हैं -


• क्या यह परिवार के लिए अधिक उपयोगी नहीं होगा कि स्त्रियाँ बाहर सेवा करने की जगह घर में बच्चों की देखरेख करें?


7. बहुअर्थक/अनेकार्थक प्रश्न


इस प्रकार के प्रश्नों की भाषा ऐसी होती है जिनके अर्थ एक से अधिक निकलते हैं। इनसे शोधकर्ता को बचना चाहिए। यथा -


• आप कौन सा व्यवसाय चुनना पसंद करेंगे? 


अ) व्यक्तिगत नौकरी


आ) पेशागत रोजगार इ) सरकारी नौकरी


ई) व्यापार अथवा उद्योग


उ) अन्य