अनुसूचित जाति विकास - Scheduled Caste Development

अनुसूचित जाति विकास - Scheduled Caste Development

अनुसूचित जाति विकास - Scheduled Caste Development


यह अनुसूचित जातियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें राष्ट्रीय जीवन की मुख्यधारा में लाने के लिए


जिम्मेदार है और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी पूर्ण सहभागिता के लिए भी उत्तरदाई है। इसने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। कुछ मुख्य परियोजनाए हैं. -


• बाबू जगजीवनराम छात्रावास योजना


• अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के लिए उच्चस्तर शिक्षा की केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना


• हाथ से सफाई करनेवाले लोगों के पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना


• उच्च शिक्षा में कार्यक्रमों, यथा- एम. फिल और पी-एच.डी. करने के लिए अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए राजीव गांधी छात्रवृत्ति की केन्द्रीय क्षेत्र योजना


• अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए उत्तर-मैट्रिक छात्रवृत्ति







• अस्वच्छ व्यवसायों में लगे लोगों के बालकों के लिए पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति 


• अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए राष्ट्रीय विदेश (समुद्रपार) छात्रवृत्ति की केन्द्रित क्षेत्र योजना


• निम्न साक्षरता स्तरों से संबन्धित अनुसूचित जाति की बालिकाओं के लिए विशेष शिक्षा विकास कार्यक्रम


इसके अलावा, अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक बैंक, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की योग्यता का उन्नयन, अनूसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए निशुल्क कोचिंग, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSCFDC), अनुसूचित जातियों के अखिल भारतीय स्वरूप की परियोजनाओं को मददप्रदान करना।