समाज कल्याण प्रशासन का कार्यक्षेत्र - Scope of Social Welfare Administration
समाज कल्याण प्रशासन का कार्यक्षेत्र - Scope of Social Welfare Administration
समाज कल्याण कार्य मूल रूप से लोकोपकारी, धार्मिक और धर्मार्थ संगठनों द्वारा सामाजिक नीतियों, सामाजिक कार्यक्रमों और सामजिक विधानों का निष्पादन है जो जरूरतमंद सामान्य जनसंख्या के लिए सेवाएं और लाभ प्रस्तुत करते हैं। यह सामाजिक नीति का सामाजिक क्रिया में परिवर्तन है और • कल्याणकारी राज्य के सदगुण किस प्रकार क्रिया में सरकार होते हैं और समाज कल्याण संस्थाओं द्वारा कार्यान्वित होते हैं, यह खयाल रखना भी आवश्यक है। समाज कल्याण प्रशासन के कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से दो दृष्टिकोण हैं- पोस्डकार्ब (POSDCORB) दृष्टिकोण समाज कल्याण के इस दृष्टिकोण में अधिकार सरकार के प्रायोजित कार्यक्रमों को लागू किया जाता है। दूसरे शब्दों में, यह दृष्टिकोण प्रबंधकीय दृष्टिकोण के अनुकूल होता है हेनरी फेयोल, एल. अर्विक, फर्सी, एम. ओवियन और लुथर गलिक इस दृष्टिकोण के अनुयाई हैं।
हेनरी फेयोल के अनुसार, प्रशासन की मुख्य श्रेणियाँ निम्न हैं -
1. संगठन
2. आदेश
3. समन्वय ज्ञान
4. नियंत्रण
लुथर गलिक ने पोस्टकॉर्ब शब्द में चमत्कारिक सूत्र प्रदान किया है जो काफी प्रसिद्ध हुआ। पोस्टकॉर्ब में प्रत्येक अक्षर एक विधि प्रस्तुत करता है -
P योजना अथवा नियोजन (Planning)
O संगठन (Organizing)
S कर्मचारी (Staffing)
D निर्देशक (Directing)
Co समन्वय (Coordinating)
R रिपोर्टिंग (Reporting)
B बजटिंग अथवा बजट व्यवस्था (Budgeting)
हाल ही के वर्षों में भारत शिक्षाविदों और प्रयोगकर्ताओं ने विधियों को पूरा करने के लिए दो और सार्थक शब्दों को जोड़ा है
E मूल्यांकन (Evaluation)
F प्रतिपुष्टि (Feedback)
वार्तालाप में शामिल हों