दूसरी पंचवर्षीय योजना - second five year plan

दूसरी पंचवर्षीय योजना - second five year plan

 दूसरी पंचवर्षीय योजना - second five year plan


इस योजना का लक्ष्य तीव्र औद्योगकीकरण' था। इसमें भारी एवं मूल उद्योगों पर जोर दियागया। एक ऐसी प्रणाली को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया जिससे देश में समाजवादी व्यवस्था स्थापित हो सके। आर्थिक समानता की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया। इस योजना में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक रूप से उपलब्ध कराया गया। संतुलित विकास की आवश्यकता पर बल दिया गया। 

सभी क्षेत्रों विशेषतः पिछड़े क्षेत्रों में विद्युत सिंचाई परिवहन, शिक्षा, उद्योग आदि का प्रसार किया गया। इस योजना के उद्देश्य निम्नलिखित थे -





1. राष्ट्रीय आय में वृद्धि करना


2. आधारभूत एवं भारी उद्योगों के विकास पर बल देते हुए तीव्र औद्योगीकरण करना


3. रोजगार के अवसरों को बढ़ाना 


4. आय एवं संपत्ति में असमानता घटाना तथा आर्थिक शक्ति का बेहतर बंटवारा करना