सामाजिक मनोविज्ञान - Social Psychology
सामाजिक मनोविज्ञान - Social Psychology
समाज कार्य एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है | जिसके अंतर्गत हम समाज कार्य की कुशलताओं से अवगत होते है, और एक व्यावसायिक कार्यकर्ता के रूप में समाज को अपना योगदान दे सकते है | समाज विज्ञान के अनेक शाखाओं का इस विषय को योगदान है | जिसके माध्यम से हम समाज के स्वरूप को समझते है । इस क्रम में मनोविज्ञान का विशेष महत्व है। जिसके अंतर्गत हम सामाजिक मनोविज्ञान को समझते है | समाज कार्य के इस पाठयक्रम में हम सामाजिक मनोविज्ञान के अंतर्गत व्यक्तित्व एवं मानव व्यवहार, अभिवृत्ति प्रेरणा वंशानुक्रम एवं पर्यावरण के साथ नेतृत्व एवं संचार इत्यादि के विषय में जानकारी दी गयी है |
शेरिफ और शेरिफ (1969:8) के अनुसार, "सामाजिक मनोविज्ञान सामाजिक उत्तेजना परिस्थिति के सन्दर्भ में व्यक्ति के अनुभव तथा व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है।"
मैकडूगल ने सामाजिक मनोविज्ञान को परिभाषित करते हुए लिखा है कि, "सामाजिक मनोविज्ञान वह विज्ञान है, जो समूहों के मानसिक जीवन को और व्यक्ति के विकास तथा क्रियाओं पर समूह के प्रभावों का वर्णन करता और उसका विवरण प्रस्तुत करता है।"
विलियम मैकडूगल (1919:2) ओटो क्लाइनबर्ग (1957:3 ) का कहना है कि, "सामाजिक मनोविज्ञान को दूसरे व्यक्तियों द्वारा प्रभावित व्यक्ति की क्रियाओं को वैज्ञानिक अध्ययन कहकर परिभाषित किया जा सकता है। "
उपरोक्त परिभाषाओं को देखते हुए हम स्पष्टतः कह सकते हैं कि सामाजिक मनोवैज्ञानिक यह जानने का प्रयास करते हैं कि व्यक्ति एक दूसरे के बारे में कैसे सोचते हैं तथा कैसे एक दूसरे को प्रभावित करते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों