अवलोकन की प्रक्रिया के चरण - Steps in the Process of Observation
अवलोकन की प्रक्रिया के चरण - Steps in the Process of Observation
अवलोकन के लिए एक अच्छी अनुसंधान तकनीक के रूप में दक्ष क्रियान्वयन, उपयुक्त योजना नियोजित करने तथा पर्याप्त रिकॉर्डिंग और व्याख्या की जरूरत होती है।
1. अवलोकन के लिए नियोजन
अवलोकन के लिए योजना नियोजित करने में अवलोकन में की जाने वाली विशिष्ट क्रियाओं या व्यवहारों की इकाईयों की, प्रत्येक प्रेषण अवधि की लम्बाई निर्धारण करने, व्यक्ति या समूह के अवलोकन के प्रसार, अवलोकन किए जाने वाले व्यक्तियों के समूह की प्रवृत्ति तथा अवलोकन और रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले उपकरणों के सम्बन्ध में निर्णय लेने की परिभाषाएँ शामिल होंगी।
2. अवलोकन का क्रियान्वयन
अवलोकन के कुशल क्रियान्वयन में निम्नलिखित तत्व होने चाहिए -
• अध्ययन किए जाने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के लिए विशेष परिस्थितियों की उपयुक्त व्यवस्था का निर्धारण ।
• विशेष गतिविधियों पर या अवलोकन के अंतर्गत आने वाले व्यवहारों की इकाईयों पर फोकस करना।
• अवलोकन करने और तथ्यों की रिकॉर्डिंग के लिए अवलोकन करने वाले के प्रशिक्षण और अनुभवों का प्रभावपूर्ण ढंग से उपयोग करना।
• अवलोकन करने के लिए उपयुक्त भूमिका या स्थान की व्यवस्था निश्चित करना
• प्रयोग में लाए जाने वाले रिकॉर्डिंग उपकरणों का सही ढंग से रख-रखाव करना
3. अवलोकनों को रिकॉर्ड करना और उनकी व्याख्या करना
अवलोकन आँकड़ों को रिकॉर्ड कर लिया जाना चाहिए। ऐसा दो तरीकों से किया जा सकता है -
i. पहले तरीके में अवलोकनकर्ता स्वयं द्वारा किए गए अवलोकन में की गई घटना के घटने के साथ - साथ ही रिकॉर्ड करता जाता है।
ii. दूसरे तरीके में अवलोकनकर्ता अपने अवलोकनों को वास्तविक घटना के घटने के कुछ समय उपरांत, जब घटना सम्बन्धी तथ्य उसके चेतन मन में रहते है, तब रिकार्ड करता/लिखता है।
व्यवहारों को देखने, वर्गीकृत करने और रिकॉर्ड करने में अवलोकनकर्ता को पूरी सावधानी रखनी चाहिए ताकि अवलोकन रिपोर्ट में उसके व्यक्तिगत प्रभाव, पूर्वाग्रह, अभिवृत्तियाँ और मान्यताएँ न आने पाएँ।
वार्तालाप में शामिल हों