प्रश्नावली बनाने के चरण - Steps to Create a Questionnaire
प्रश्नावली बनाने के चरण - Steps to Create a Questionnaire
प्रश्नावली का नियोजन विशिष्ट व व्यवस्थित ढंग से होता है। अत: यह प्रक्रिया अनेक सिलसिलेवार चरणों से गुजरती है, यथा -
1) तैयारी-
इसमें शोधकर्ता प्रश्नावली में सम्मिलित विषय तथा उससे जुड़े अन्य शोधों, प्रश्नों पर विचार-विमर्श करता है।
2) प्रथम प्रारूप निर्माण-
इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को बनाया जाता है यथा प्रत्यक्ष/परोक्ष, मुक्त/बंद, सीमित/असीमित, प्राथमिक/द्वितीयक/तृतीयक इत्यादि।
3) स्व - मूल्यांकन
शोधकर्ता प्रश्नों की प्रासंगिकता, भाषा में स्पष्टता, एकरूपता आदि पर भी ध्यान देता है।
4) बाह्य मूल्यांकन
प्रथम प्रारूप का प्रयोग एक या दो सहयोगियों / विशेषज्ञों को जाँच एवं सुझाव के लिए किया जाता है।
5) पुनरावलोकन
सुझाव मिलने के उपरांत कुछप्रश्न हटा दिए जाते हैं, तो कुछ परिवर्तित कर दिए जाते हैं और कुछ नवीन प्रश्न जोड़ दिए जाते हैं।
6) पूर्व परीक्षण या पायलट अध्ययन
समूची प्रश्नावली की उपयुक्तता को जाँचने के लिए पूर्व परीक्षण या पायलट अध्ययन किया जाता है।
(7) पुनरावलोकन-
यदि आवश्यक हो तो पूर्व-परीक्षण से प्राप्त अनुभव के आधार पर कुछ परिवर्तन किए जा सकते हैं।
8) द्वितीय पूर्व परीक्षण
पुनरावलोकित प्रश्नावली का परीक्षण दोबारा होता है और आवश्यकता के अनुसार उसमें संशोधन लाया जाता है।
9) अन्तिम प्रारूप तैयार करना
संपादन, उत्तरों के लिए जगह, वर्तनी जाँच, पूर्व कोडिंग के बाद अंतिम प्रारूप तैयार किया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों