दसवी पंचवर्षीय योजना - tenth five year plan

दसवी पंचवर्षीय योजना - tenth five year plan

दसवी पंचवर्षीय योजना - tenth five year plan

इस योजना का उद्देश्य ' समता व न्याय के साथ विकास' था। इस योजना में त्रिसूत्री रणनीति अपनायी गयी -


1. कृषि विकास पर जोर ताकि ग्रामीण निर्धनों को अधिकाधिक लाभ पहुँचाया जा सके


2. लाभकारी रोजगार अवसर सृजित करने वाले क्षेत्रों- निर्माण, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा, लघु उद्योग, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण आदि का तीव्र विकास 


3. लाभ से वंचित समूहों के लिए विशेष कार्यक्रम


इस हेतु गरीबी उन्मूलन, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, शिशु मृत्युदर में कमी, रोजगार में वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण विद्युतीकरण, परिवहन सुविधाओं का विकास ग्रामोद्योगों के विकास पर जोर दिया गया।

इस योजना में निम्नलिखित उद्देश्य थे -


1. गरीबी को घटाना


2. जनसंख्या वृद्धि की दशकीय वृद्धि दर को कम करते हुए 16.2 प्रतिशत तक लाना


3. लाभकारी रोजगार सृजन


4. सभी को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराना


5. साक्षरता दर 75 प्रतिशत करना


6. मातृ मृत्युदर को कम करते हुए 45 प्रति हजार तक लाना


7. स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना


8. वनाच्छादित क्षेत्र को बढ़ा कर 25 प्रतिशत करना


9. नदियों के प्रदूषण को कम करना 






10. प्रादेशिक असमानता को कम करना


11. विकास प्रक्रिया में जनता की सहभागिता प्राप्त करना


ग्यारहवी पंचवर्षीय योजना 


इस योजना का उद्देश्य समावेशी विकास' था। इस योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे -


1. शिक्षित बेरोजगारी को कम करना एवं रोजगार के नए अवसर बढ़ाना 


2. श्रमिकों की मजदूरी में वृद्धि करना


3. प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु आधारभूत संरचना का विकास करना


4. उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाना


5. शिशु मृत्युदर में कमी ला


6. विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं एवं बालकालिकाओं को लाभ प्रदान करने को सुनिश्चित करना


7. पर्यावरणीय स्थिरता


8. अवसर की समानता