बारहवीं पंचवर्षीय योजना - twelfth five year plan
बारहवीं पंचवर्षीय योजना - twelfth five year plan
इस योजना का उद्देश्य 'तीव्र धारणीय एवं अधिक समावेशी विकास है। इस योजना के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं -
आर्थिक विकास
1. सकल घरेलू उत्पाद का 8 प्रतिशत की दर से वास्तविक विकास।
2. 40 प्रतिशत की दर से कृषि विकास ।
3. 100 प्रतिशत की दर से विनिर्माण विकास।
4. प्रत्येक राज्य द्वारा ग्यारहवीं योजना की तुलना में बारहवीं योजना में औसत विकास दर प्राप्त करना।
5. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक पूर्ववर्ती आकलनों की तुलना में प्रति व्यक्ति उपभोग गरीबी में 10 प्रतिशत अंकों की कमी।
6. बारहवीं पंचवर्षीय योजना में गैर-कृषि क्षेत्रक में 50 मिलियन नए कार्य अवसरों का सृजन तथा इतनी ही संख्या में कौशल प्रमाण पत्र प्रदान करना।
7. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक स्कूल शिक्षा के औसत वर्षों की संख्या को बढ़ाकर सात वर्ष करना।
शिक्षा
8. अर्थव्यवस्था में कौशल आवश्यकता के अनुरूप, प्रत्येक उम्र के लिए 20 लाख अतिरिक्त सीटों का सृजन कर उच्चतर शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना।
9. विद्यालय पंजीकरण में लैंगिक तथा सामाजिक अंतराल (लड़कियों तथा लड़कों के बीच और अनुसूचित जातियों अनुसूचित जनजातियों मुसलमानों तथा शेष आबादी के बीच) को बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक दूर करना।
स्वास्थ्य
10. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, शिशु मृत्यु दर को घटाकर 25, मातृ मृत्यु दर को घटाकर प्रति 1000 जीवित जन्म के स्तर तक लाना तथा बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ग) को सुधार कर 950 तक लाना।
11. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक कुल प्रजनन दर को घटाकर 2.1 करना।
12. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 0-3 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण को घटाकर एनएफएचएस-3 स्तरों के आधे पर लाना।
ग्रामीण अवसंरचना सहित अवसंरचना
13. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक अवसंरचना में निवेश को बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद के 9 प्रतिशत पर लाना।
14. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक सकल सिंचित क्षेत्र को 90 मिलियन हेक्टेयर से बढ़ाकर 103 मिलियन हेक्टेयर करना।
15. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक सभी गांवों को बिजली उपलब्ध कराना तथा एटी एंड सी नुकसानों को कम कर 20 प्रतिशत पर लाना।
16. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, सभी गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना।
17. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को न्यूनतम दो लेन के मानदंड पर लाना।
18. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, पूर्वी तथा पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे को पूरा करना।
19. ग्रामीण टेली- डेंसिटी को बढ़ाकर बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 70 प्रतिशत करना।
20. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक यह सुनिश्चित करना कि ग्रामीण आबादी के 50 प्रतिशत को नल द्वारा 40 प्रतिशत पेयजल की आपूर्ति सुलभ हो तथा50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को निर्मल ग्राम का दर्ज़ा मिले।
पर्यावरण और धारणीयता
21. बारहवीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक, हरित क्षेत्र (उपग्रह की तस्वीरों से की गई माप के अनुसार) में प्रतिवर्ष 1 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि। 22. बारहवीं योजना में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 30,000 मेगावाट की वृद्धि।
23. सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन सघनता को 2020 तक 20 से 25 प्रतिशत घटाने (2005 के स्तरों की तुलना में) का लक्ष्य प्रदायगी।
24. बारहवीं योजना के अंत तक 90 प्रतिशत भारतीय परिवारों तक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना।
25. बैंक खातों से जुड़े आधार' प्लेटफार्म का उपयोग करके बारहवीं योजना के अंत तक मुख्य सब्सिडियों और कल्याण संबंधीलाभार्थी भुगतानों को प्रत्यक्ष नकदी हस्तान्तरण” योजना के अन्तर्गत लाना।
वार्तालाप में शामिल हों