संयुक्त राष्ट्र निकाय (United Nations Bodies)
संयुक्त राष्ट्र निकालय (United Nations Bodies)
संयुक्त राष्ट्र ने विशिष्ट मदद प्राप्त करने वाले समूहों के लिए अनेक संगठन स्थपित किए हैं। नीचे अंतरराष्ट्रीय कल्याण के लिए उनके योगदान का वर्णन किया गया है संयुक्त राष्ट्र बाल आपात निधि (यूनीसेफ) की पना 11 दिसंबर, 1946 को सामान्य सभा द्वारा सम्पन्न की गई थी। इसका प्रयोजन विकासशील देशों के बालकों और युवाओं की दशा सुधारने के लिए उनकी मदद करना है। यूनीसेफ के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, समाज कल्याण, शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में मदद की जाती है। यह सरकारों को उनके बालकों की महत्वपूर्ण जरूरतों का निर्धारण करने के लिए सरकारों की मदद भी करता है और इन्हें पूरा करने के लिए विस्तृत कार्यक्रमका नियोजन करता है। यूनीसेफ मदद, उपकरण, औषधियाँ, कुएं खोदने का साज-सामान, विद्यालय के उद्यान का समान, दैनिक देखभाल केंद्रों के लिए आदर्श उपकरण और पाठ्यपुस्तकों के निर्माण के रूप में प्रदान की जाती है। यूनीसेफ को 1965 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1989 में इंद्रिरा शांति पुरस्कार दिया गया। शरणार्थियों सम्बन्धी संयुक्तराष्ट्र उच्चायोग शरणार्थियों सम्बन्धी संयुक्तराष्ट्र उच्चायोग (यू.एन.एच. सी. आर.) के कार्यालय की स्थापना 1 जनवरी 1951 को किया गया। यह कानूनी संरक्षण प्रदान करता है और सरकार के अनुरोध पर शरणार्थियों को सामग्री मदद प्रदान करता है। 1954 में यू. एन. एच.सी. आर. को नोबल पुरस्कार दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न दूसरे निकाय भी हैं जो समाज कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं, प्रमुख संगठन निम्न हैं -
• संयुक्तराष्ट्र क्षेत्रीय विकास केंद्र
• संयुक्तराष्ट्र विकास केंद्र
• संयुक्तराष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन
• संयुक्तराष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
• संयुक्तराष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्था
• संयुक्तराष्ट्र सामाजिक विकास अनुसंधान संस्थान
वार्तालाप में शामिल हों