इंग्लैंड में समाज कार्य का संक्षिप्त इतिहास - A Brief History of Social Work in England

इंग्लैंड में समाज कार्य का संक्षिप्त इतिहास - A Brief History of Social Work in England

इंग्लैंड में समाज कार्य का संक्षिप्त इतिहास - A Brief History of Social Work in England

इंग्लैंड में प्रारंभ में समाज कार्य चर्च के माध्यम से ही किए जाते थे, जिनका उद्देश्य जन कल्याणकारी कार्य था। धीरे-धीरे स्थिति बदली और जन सहायता को विधिक रूप प्रदान किया जाने लगा। सर्वप्रथम इंग्लैंड में 1536 में एक कानून बना, जिसमें निर्धनों की सहायता के लिए कार्य योजना का निर्माण किया गया। अठ्ठारहवीं सदी में औद्योगिक क्रांति के बाद इंग्लैंड में सरकारों द्वारा निर्धनों व अशक्तों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई कानूनों का निर्माण किया गया। व्यक्तियों का मनोसामाजिक पक्ष सुधारने हेतु 1869 में लंदन चैरिटी संगठन ने शुरूआत की और कार्य करना प्रारंभ कर दिया। इन संस्थाओं के ने माध्यम से समुचित सहायता आवश्यकता ग्रस्त व्यक्ति को दी जाने लगी तथा संबंधित व्यक्तियों का पंजीकरण करना प्रारंभ किया। इस संपूर्ण प्रक्रिया में मनोसामाजिक स्थिति सुधारने के लिए प्रयास किया गया एवं भौतिक सहायता को भी शामिल किया। यह एक ऐसी प्रक्रिया थी जिसके जरिये संस्था के कार्यकर्ता अपने पास आए व्यक्ति अर्थात सेवार्थों को स्वावलंबी एवं सामध्ययान बनाते थे और इस तरह से धीरे धीरे इस प्रक्रिया ने सुचिंतित प्रणालीबद्ध रूप ग्रहण कर लिया। वर्तमान समय में इंग्लैंड में समाज कार्य का स्तर काफी हद तक श्रेष्ठ माना जाता है। यहाँ व्यावसायिक .समाज कार्यकर्ताओं हेतु अलग से पहचासत्र (Identity Card) प्रदान किए जाते है, ताकि इन्हें अलग से पहचाना जा सके।





सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा एवं समाज सेवा इंग्लैंड में दी जाने वाली सबसे प्रमुख समाज कल्याण सेवाएं हैं, जिनके माध्यम से व्यक्तियों की आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से यह प्रयास किया जाता है कि किस प्रकार से व्यक्ति की आवश्यकता पड़ने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए, जिससे वह अपने मूलभूत आवश्यकताओं रोटी, कपडा और मकान की आवश्यकता को पूरा कर सके। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के अंर्तगत सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान जा रही है जिससे उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सके और इस कार्य हेतु किसी प्रकार के वार्षिक आय का प्रावधान नहीं रखा गया है। अर्थात यह सुविधा प्रत्येक व्यक्ति को प्रदान की जा रही है। इस प्रकार के अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से यूरोप/यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) में समाज कार्य को प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यक्ति की आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु चलाया जा रहा है जिसमें समय के साथ आवश्यकता पड़ने पर बदलाव भी किए जा रहें हैं।