अनुशासन का संक्षिप्त परिचय - introduction to discipline

अनुशासन का संक्षिप्त परिचय - introduction to discipline

साधारणत: अनुशासन शब्द से तात्पर्य नियमों आदशों के अंतर्गत व्यवहार करने के तरीके से लगाया जाता है। किंतु यहाँ हम जिस अनुशासन की बात कर रहें है, वह अकादमिक अनुशासन के अंतर्गत आता है, इसलिए इसका अलग अर्थ ज्ञान का क्षेत्र होता है।


मरियम वेबस्टर्स शब्दकोश (2016) के अनुसार अंग्रेजी शब्द Discipline का उद्दम लैटिन शब्द disciplina से हुआ जिसका अर्थ शिक्षण, सीखना आदि होता है। इस लैटिन शब्द की उत्पत्ति भी लैटिन शब्द discipulus से मानी जाती है, जिसका अर्थ विद्यार्थी (Pupil) होता है। शब्दकोश का मानना है कि अनुशासन शब्द 13 वी शताब्दी से उपयोग में लाया जाने लगा है लेकिन डिक्शनरी कॉम (2016) का मानना ही कि अनुशासन शब्द की उत्पत्ति 1175-1225 के आस पास हुई होगी।






अनुशासन शब्द का एक और अर्थ भी लगाया जाता है, जो यहाँ सटीक बैठता है- "Branch of instruction or education" अकादमिक क्षेत्र में जब हम अनुशासन की बात करते हैं तब उसका सही मायने में अर्थ होगा शिक्षा या अनुदेश की शाखा अकादमिक अनुशासन या अकादमिक क्षेत्र के रूप में प्रचलित इस शब्द का अर्थ ज्ञान की शाखा से भी लगाया जाता है. इसलिए इसे ज्ञानानुशासन या ज्ञानशाखा भी कहा जाता है।