स्वकीय दान संगठन समितियाँ ( प्राइवेट चैरिटी ) - Personal Charity Organization Societies (Private Charities)
स्वकीय दान संगठन समितियाँ ( प्राइवेट चैरिटी ) - Personal Charity Organization Societies (Private Charities)
इंग्लैंड के समाज कार्य और अमेरिका के समाज कार्य में जो प्राथमिक भिन्नताएँ नजर आती हैं, उसमें सर्वप्रथम स्वकीय दान संगठन पद्धति को देखा जा सकता है। इंग्लैंड में निर्धनों को जो सहायता प्रदान की जाती थी, उसके अंतर्गत निर्धनों को निवास हेतु Poor House or Work House प्रदान किए जाते थे, जबकि अमेरिका में निर्धनों, अनाथों और आश्रितों को उनके रहने एवं उनमें कुछ सुधार लाने हेतु भिक्षागृह एवं सुधार गृह बनवाए गए थे। अमेरिका में पहला भिक्षागृह 657 में न्यूयॉर्क के अंतर्गत में खोला गया। कुछ समय पश्चात ऐसे कई भिक्षागृह अन्य नगरों में भी खोले जाने लगे।
इंग्लैंड में वैयक्तिक रूप से निर्धनों एवं आश्रितों को जो सहायता प्रदान की जाती थी उसमें अस्पतालों का अत्यधिक महत्व था एवं इसी प्रकार के माध्यमों से निर्धनों की सहायता की जाती थी जबकि अमेरिका में वैयक्तिक दान पद्धति का स्थान बहुत ही कम था। जो कुछ थोड़ी-बहुत दान पद्धति थी, उसे 18 वीं शताब्दी तक बंद कर दिया गया था। एक ऐसी ही गैर सरकारी चैरिटी का भी अमेरिका में निर्माण कराया गया था जो राष्ट्रीयता पर आधारित थी। ऐसी अन्य समितियों के लिए इनकी दशाओं को सुधारने के लिए नियम कानूनों का निर्माण भी कराया गया।
अत: इस प्रकार के कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए 1898 में न्यूयॉर्क नगर में पहला समाज कार्य पाठ्यक्रम संगठित किया गया। जितने भी गैर-सरकारी संगठन कार्य कर रहे थे उनकोभी ठीक से संचालित करने के लिए Council of Social Agencies की स्थापना भी की गई। समस्त समूह कार्यों को किस प्रकार क्रियान्वित किया जाए एवं उनके सफल संचालन के लिए किस प्रकार से संयुक्त होकर धन को एकत्रित किया जाए इसके लिए Community Chest की भी स्थापना की गई, जिसके अंतर्गत समस्त एकत्रित धन को संगठित रूप से रखने की व्यवस्था थी।
अमेरिका में समाज कार्य के विकास में एक और महत्वपूर्ण विकास तब नजर आया जब The Settlement House movement को चलाया गया। इस आन्दोलन का उद्देश्य उन गंदे एवं भीड़भाड वाले इलाके, जहाँ अत्याधिक लोग निवास करते थे, हटाकर उन्हें एक अन्य प्रकार की संस्था, जिसका नाम Settlement House था, के अंतर्गत उन्हें रखा जाता था। इस संस्था में रहने वाले जितने भी व्यक्ति थे उनमें से अधिकतर समाज सुधारक बन गए और उन्होंने गंदी बस्तियों की सफाई, बाल अपराधियों के विशेष न्यायालय, आवास के लिए उचित विधान व्यवस्था के लिए कालान्तर में मांग रखी। इस प्रकार से अमेरिका में समूह समाज कार्य का प्रारंभ नज आता है।
वार्तालाप में शामिल हों