समाज कार्य और अर्थशास्त्र में संबंध - Relationship in Social Work and Economics

समाज कार्य और अर्थशास्त्र में संबंध - Relationship in Social Work and Economics

यह अनुशासन मानव जीवन के आर्थिक पक्षों का वैज्ञानिक अध्ययन प्रस्तुत करता है। इसके तहत उपभोग, उत्पत्ति वितरण, विनिमय आदि प्रकार के पहलुओं पर चर्चा की जाती है। समाज कार्य की तरह ही अर्थशास्त्र भी समाज के सभी वर्गों के लिए न्यूनतम जीवन स्तर के लक्ष्य को प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है। इसकी सहायता से समाज कार्य संबंधित व्यक्ति की विश्वास परंपराओं, मनोवृत्तियों, पूर्वाग्रहो अवधारणाओं, संगठनों, अनौपचारिक समूहों आदि के बारे में बोध करते हुए आर्थिक क्रियाओं पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करता है। समाज कार्य मानव के विकास के लिए सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक पक्ष को भी बुनियादी शर्त के रूप में महत्व देता है। ये दोनों अनुशासन एक दूसरे को मुद्द करते हैं।