इंग्लैड में समाज कार्य - social work in england
इंग्लैड में समाज कार्य - social work in england
वर्तमान समय में समाज कार्य विषय की उपयोगिता को विभिन्न देशों में देखा जा सकता है। लेकिन यदि इतिहास की ओर नजर डाली जाए तो प्रतीत होता है कि इसका प्रादुर्भाव इग्ले से ही माना जाता है। बाद में यह अन्य देशों में विभिन्न रूपों में विकसित हुआ। समाज कार्य की एक व्यवसाय के रूप में विविधतापूर्ण भूमिकाएं है। इंग्लैंड, जिसे हम यूरोप या युनाइटेड किंगडम के नाम से जानते हैं, यहाँ सर्वप्रथम समाज कार्य को दान के रूप में प्रारंभ कर आगे व्यावसायिक रूप तक ले जाया गया और इसका विकसित रूप सामने आया। आज सामाजिक कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान समाज कार्य के मूल्यों, सिद्धांतों एवं ज्ञान के आधार पर कर रहे हैं और विभिन्न सरकारी गैर सरकारी, निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के माध्यम से समाज में सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका को अदा कर रहे हैं। इस इकाई के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि समाज कार्य एवं व्यावसायिक समाज कार्य का प्रारंभ कैसे हुआ जिसमें यूरोप युनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) का योगदान किस प्रकार से देखा जा सकता है।
समाज कार्य व्यवसाय को विभिन्न ऐतिहासिक कालक्रमों से गुजरना पड़ा है जिसमें विभिन्न कालक्रमों का अपना अलग-अलग महत्व है। इस कालक्रम में इंग्लैंड के विभिन्न सामाजिक घटनाक्रम उत्तरदायी रहे हैं। प्रारंभ में दूसरों की सहायता करना एक स्वैच्छिक कार्य था। किंतु इंग्लैंड में इसे राज्य का दायित्व बनाने के लिए प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप निर्धनता कानून का निर्माण हुआ जो आगे चलकर व्यावसायिक समाज कार्य के विकास का आधार बना और इस तरह सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यकर्ता ने समाज कार्य के माध्यम से लोगों की मदद करने लगे।
वार्तालाप में शामिल हों