समाज कार्य शिक्षा का संक्षिप्त इतिहास - Brief History of Social Work Education
समाज कार्य शिक्षा का संक्षिप्त इतिहास - Brief History of Social Work Education
प्रस्तुत
इकाई के अंतर्गत अमेरिका में समाज कार्य शिक्षा के ऐतिहासिक विकास की चर्चा भी गई
है। अमेरिका में समाज कार्य शिक्षा का विकास वहां के शैक्षणिक संस्थाओं में समाज
विश्व के विकास के माध्यम से हुआ। महिलाओं ने परिवारों से बाहर आकर नई भूमिकाओं का
निर्वहन विभिन्न संगठनों के माध्यम से किया। संगठनों की जरूरतों को पूरा करने हेतु
प्रशिक्षित कार्यकर्ता तथा पाठ्यक्रमों की आवश्यकता हुई प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं
की आवश्यकताओं को महित्कों ने पूरा किया तथा उनकी नई भूमिका समाज में तय की गई।
1830 के अंत में पहला प्रशिक्षण स्कूल स्थापित हुआ। 1919 से 1930 के दशक में
स्नातक स्तरीय एवं विश्वविद्यालय स्तरीय समाजकार्य पाठ्यक्रमों की संख्या में तेजी
से वृद्धि हुई तथा 1942 तक निम्न स्तरीय समाज कार्य पाठ्यक्रम से संबंधित 34
कार्यक्रम स्थापित किए गए। समाज कार्य शिक्षा परिषद 1952 में स्थापित हुआ तथा यह
1970 से इस परिषद स्नातक स्तरीय तथा परास्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों तथा मानकों को
मान्यता प्रदान करना आरंभ किया। बहुत से डॉक्टरेट प्रोग्राम भी शुरू किए गए। साथ
ही साथ इस अध्याय में समाज कार्य के वैश्विक विचार एवं एशिया तथा भारत के संदर्भों
में समाज कार्य शिक्षा के उदभव उस पर अमेरिकी समाज कार्य प्रभाव तथा भारत में पुनः
अपने स्तर से सिद्धांतों एवं तकनीक के निर्माण आदि की चर्चा की गई है। समाज कार्य
व्यावसायिक शिक्षा में शिक्षा एवं प्रशिक्षण संबंधी विश्वव्यापी मापदण्ड का विकास
सार्वभौमिकता तथा संस्कृति तत्वों से जुड़े सिद्धांतों को ध्यान में रखकर किया गया।
व्यावसायिक समाज कार्य प्रशिक्षक एवं समाज कार्य व्यावसायिक अपने देश की आवश्यकता
तथा वास्तविकता तथा आवश्यकता दोनों को दर्शाता है।
वार्तालाप में शामिल हों