व्यावसायिक समाज कार्य में नैतिकता - Ethics in Professional Social Work

व्यावसायिक समाज कार्य में नैतिकता - Ethics in Professional Social Work

व्यावसायिक समाज कार्य में नैतिकता - Ethics in Professional Social Work

प्रत्येक व्यावसाय की अपने कुछ महत्वपूर्ण मानदंड या प्रतिबंध होते है जिनके आधार पर ही कोई भी व्यावसायिक संगठन अपने व्यवसाय के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण नियमों का सृजन करता है। जिनका पालन करना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनिवार्य होता है। यह प्रतिबंध व नियम केवल कार्यकर्ताओं को मनमाना व्याहार करने से नहीं रोकते, वरन् समस्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्याहार, क्रियाकलापों अभ्यास की प्रक्रिया आदि में एकरूपता लाने का प्रयास करते हैं। नेशनल एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्क एन. ए. एस. डब्ल्यू.) एवं अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्क्सने 1920 में समाज कार्य के व्यावसायिक रूप एवं अभ्यास में समानता लाने हेतु एक समान नैतिकता को स्वीकार करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को अनिर्वाय कर दिया। भारतीय संदर्भ में देखे से स्पष्ट होता है कि समाज कार्य हेतु भारत में कोई अलग से नैतिकता का निर्माण नहीं किया गया है वरन अमेरिका द्वारा चलाई जा रही नैतिकता को स्वीकार किया गया है।






नेशनल एसोसिएशन ऑफ सोशल वर्क (एन. ए. एस. डब्ल्यू.) की नैतिकता एवं विषय संहिता:


वर्ष 1999 में NASW प्रतिनिधि के सदस्यों के द्वारा एक समान आचार संहिता को निर्माण किया गया जिसके आधार पर समाज कार्य व्यवसाय हेतु कुछ मानदंडों का निर्धारण किया गया है INASW मुख्य रूप से समाज कार्य के मूल्य सिद्धांतो एवं नैतिकता की व्याख्या को प्रस्तुत करता है।


NASW की नीति विषयक संहिता को निम्न उद्देश्यों के माध्यम से समझा जा सकता है: 


● नैतिक संहिता मूल गुणों को सत्यापित करती है, जिन पर सामाजिक कार्य का लक्ष्य आधारित है।नैतिक संहिता विस्तृत नैतिक सिद्धांत को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसका उपयोग कार्यकर्ता के द्वारा समाज कार्य में दिशा निर्देशन हेतु किया जाता है।


• नैतिक संहिता को इस आधार पर बनाया गया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता इसके महत्व को समझे और इसका उपयोग करे। 






• नैतिक संहिता ऐसे मानदंडों का निर्माण करता है जिसके माध्यम से कोई भी इसके उत्तरदायित्व का भार वहन कर सकता है साथ ही उस पर नियंत्रण भी रख सकते हैं।


• नैतिक संहिता समाज कार्य के क्षेत्र में कदम रखने वाले व्यक्तियों हेतु एक लक्ष्य निर्धारण एवं नीति विषयक मानदंड के प्रति जागरूकता का कार्य करती है।


• नैतिक संहिता मानदंडों के बारे में स्पट करता है, ताकि समाज कार्य के लिए व्यवसायी स्वयं इसका मूल्यांकन कर सके तथा यह जान सके कि सामाजिक कार्यकर्ता किसी प्रकार के अनैतिक कार्य से तो जुड़ा नहीं है वर्तमान समय में NASW इसकी निगरानी रखता है।