समाज कार्य का आधार - Foundation of Social Work

समाज कार्य का आधार - Foundation of Social Work

समाज कार्य का आधार - Foundation of Social Work

समाजकार्य अपने विविध रूपों में लोगों तथा उनके बातावरण के बीच बहुल तथा जटिल व्यवहारों को संबोधित करता है। समाजकार्य का लक्ष्य समस्त लोगों को अपनी पूरी क्षमताओं को विकसित करने के योग्य बनाना, उनके जीवन को समृद्ध बनाना तथा अकर्मण्यता को दूर करना। व्यावसायिक समाज का मुख्य ध्यान समस्या समाधान तथा परिवर्तन करने में होता है। इसलिए सामाजिक कार्यकर्ता समाज में उन व्यक्तियों परिवारों तथा समुदायों के जीवन में परिवर्तन लाने वाले एजेंट के रूप में हैं, जिन्हें वे सेवाएं देते हैं। समाजकार्य मूल्यों सिद्धांत तथा समाजकार्य अभ्यास का एक अंतसंबंधित प्रणाली है।


मूल्य :- 


समाजकार्य मानवतावादी तथा जनतांत्रिक विचारों से बंधा हुआ है। इसके मूल्यसमानता के प्रति आदर, समस्तजन की योग्यता तथा प्रतिष्ठा पर आधारित है। समाजकार्य का प्रारंभ वास्तव में एक शताब्दी पहले हुआ है। समाजकार्य अभ्यास मानवीय क्षमताओं को विकसित करने तथा उनकी जरूरतों को पूरा करने पर संकेन्द्रित रहा है। मानवाधिकार तथा सामाजिक न्याय समाजकार्य के लिए उत्प्रेरणा तथा न्यायोचित्यता के रूप में मददगार रहे हैं। समाजकार्य व्यवहार अभावग्रस्तों एवं निर्धनता उन्मूलन हेतु प्रयास करता है एवं सामाजिक न्याय को बढ़ाने हेतु आहत तथा दमित जन की मुक्ति हेतु प्रयासकरता है। समाजकार्य के मूल्य व्यवसाय के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आचार संहिताओं में वर्णित है।