उद्योगीकरण - Industrialization
उद्योगीकरण - Industrialization
उद्योगीकरण क्रांति का प्रतिफल ही उद्योगीकरण है। प्रौद्योगिकीय, आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया जो पूर्व उद्योगीकरण समाज को उद्योगीकरण समाज में रूपांतरित करती है उद्योगीकरण के नाम से जानी जाती है। यह वस्तुओं के व्यापक उत्पादन हेतु ऊर्जा के स्रोत और मशीनी प्रौद्योगिकी प्रयोग के परिणामस्वरूप घटित हुई। यद्यपि कुशल और अकुशल दोनों प्रकार के श्रमबल का उद्योगीकरण में पर्याप्त रूप में इस्तेमाल होता है। उद्योगीकरण को ऐसी प्रक्रिया कहा जा सकता है, जिसमें लघु व कुटीर उद्योग का स्थान विस्तृत व व्यापक उद्योगों द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है। उद्योग में जड़ शक्ति का इस्तेमाल किया जाता है और मशीनों द्वारा उत्पादन होता है। इस प्रकार से उत्पादन विशाल मात्रा में होता है और यह अत्यंत शीघ्र होता है।
• ब्रिज गेराल्ड "किसी समाज में उद्योगीकरण का पहला चरण छोटी छोटी मशीनों के विकास पर जोर देता है जबकि अंतिम चरण बड़ी-बड़ी मशीनों के विकास पर केंद्रित होता है।"
• केर क्लार्क "उद्योगीकरण का तात्पर्य उस स्थिति से है जिसमें पहले का कृषक अथवा व्यापारिक समाज एक उद्योगीकरण समाज की दिशा में परिवर्तित होने लगता है।"
• एम. एस. गोरे- "उद्योगीकरण उस प्रक्रिया से संबंधित है जिसमें वस्तुओं का उत्पादन
हस्तचालित न होकर विद्युतचालित मशीनों से किया जाता है।" उपर्युक्त वर्णित परिभाषाओं से यह स्पष्ट होता है कि उद्योगीकरण एक प्रक्रिया है जिसमें लघु उद्योगों के स्थान पर व्यापक उद्योगों की स्थापना होती है, उत्पादन कार्य हस्तचालित के स्थान पर विद्युतचालित मशीनों द्वारा संपन्न किया जाता है, कृषि उत्पादन संबंधों के स्थान पर उद्योगीकरण उत्पादन संबंधों को प्राथमिकता दी जाती है।
वार्तालाप में शामिल हों